• January 4, 2026

शहर की गलियाँ हों रही जगमग, पोलों पर क्लैम्प से फिट हो रही एलईडी स्ट्रीट लाइटें

शहर की गलियाँ हों रही जगमग, पोलों पर क्लैम्प से फिट हो रही एलईडी स्ट्रीट लाइटें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम शहर की गलियों और मोहल्लों को रोशन बनाने के लिए नगर निगम ने एलईडी स्ट्रीट-लाइट लगाने का अभियान तेज कर दिया है।

नगर निगम के विद्युत विभाग कर्मचारी द्वारा गलियों और मोहल्लों के सड़को के पोल में लाइट को क्लेम्प से लगाया जा रहा है।कर्मियों द्वारा गलियों व सड़को के पोलो के खंबो में लाइट फिक्स्चर को सीधे खंभे पर कसकर फिट किया जा रहा है।

जानकारी में बता दे कि हाल ही में खरीदी गई करीब 1,100 एलईडी लाइटों में से 300 पोल पर लाइटें लग चुकी हैं, जबकि शेष पोलों पर काम तेजी से जारी है।शहर की स्ट्रीट-लाइट व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से महापौर अलका बाघमार ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव से मुलाकात की थी।

उनके प्रयासों से 40 लाख रुपये का फंड स्वीकृत हुआ, जिसके माध्यम से एलईडी लाइटों की खरीदी की गई।नए बसाहट क्षेत्रों सहित पूरे शहर में इंस्टॉलेशन चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। लाइटें सुरक्षित और टिकाऊ रहें, इसके लिए क्लैम्प की खरीदी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और जहां आवश्यक है वहां क्लैम्प लगाकर लाइटें फिट की जा रही हैं।

अधिकारियों का मानना है कि एलईडी स्ट्रीट-लाइट व्यवस्था मजबूत होने से न केवल सड़कों पर रोशनी बढ़ेगी, बल्कि रात में आवागमन और सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी।
नगर निगम आयुक्त सुमीत अग्रवाल ने कहा कि लक्ष्य है कि अधिकतम पोल पर जल्द से जल्द एलईडी लगाकर शहर को और अधिक रोशन व सुरक्षित बनाया जाए।

नगर निगम विद्युत विभाग द्वारा जानकारी के मुताबिक क्लेम्प की खरीदी हो चुकी है,लगातार क्लेम्प लगाकर पोल में लाइट लगाया जा रहा है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…