• January 7, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने 10लाख की लागत से निर्मित सतनाम समाज भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने 10लाख की लागत से निर्मित सतनाम समाज भवन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रुआबांधा वार्ड नंबर 02 में 10 लाख रुपये से बने सामाजिक भवन का लोकार्पण कर सतनाम समाज को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हर समाज को प्रगतिशील होना चाहिए। इसके लिए समाज को मंत्रणा की आवश्यकता है और बैठने व रूपरेखा तैयार करने के लिए जगह होनी चाहिए।
विधायक ने कहा कि सतनाम समाज के पास अब खुद का भवन हो गया है, जो बेहद आवश्यक था। अब सतनाम समाज अपने छोटे-बड़े आयोजन इस जगह पर कर सकते हैं। लोकार्पण समारोह में विधायक का सम्मान सतनाम समाज के सदस्यों ने शाल भेंट कर किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि गोविंदराम साहू मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू राजू राकेश जंघेल , महामंत्री श्री दशरथ साहू राकेश त्रिपाठी विष्णुदत्त शर्मा राजकुमार जैन जग्गू यादव करुणा यादव पुनीत यादव प्रेमचंद साहू प्रणीत राजपूत , डॉ. विकास कुलश्रेष्ठ प्रमोद जैन विक्की थान सिंह कोसरे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समाज की ओर से राधाबाई महिलांग राजेश गुस रमन लाल महिलांग कलीराम महिलांग किशन कुर्रे ओमप्रकाश साहू कार्तिक बंजारे चैन सिंह गायकवाड़ केशव कोसरे जी, गया बाई एवं
सतवंतिन बाई जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…