• January 9, 2026

भागवत कथा के माध्यम से समाज में फैली अंधकार और अज्ञानता को दूर किया जा सकता है

भागवत कथा के माध्यम से समाज में फैली अंधकार और अज्ञानता को दूर किया जा सकता है

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने आशीष नगर रिसाली उरला नहर रोड दुर्ग में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ महापुराण कथा में शामिल होकर व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना किया।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और लोगों को जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के माध्यम से समाज में फैली अंधकार और अज्ञानता को दूर किया जा सकता है और लोगों को भगवान की भक्ति और सेवा का मार्ग दिखाया जा सकता है।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि वे हमेशा से ही समाज के विकास और लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं और आगे भी इस दिशा में काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करने वाले आयोजकों को वे बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह आयोजन समाज में एक नई जागरूकता और सकारात्मकता का संचार करेगा।

*इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू, पार्षद मनीष यादव विधि यादव रमा साहू,दशरथ साहू, विपिन सिंह आर एस शर्मा बाबू पाण्डे राकेश त्रिपाठी, विष्णु शर्मा, प्रेम साहू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और श्रीमद् भागवत कथा का लाभ उठाया।*


Related News

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं…
विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं…
जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें : कलेक्टर ममगाईं

जनगणना कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ पूर्ण करें :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की…