• January 11, 2026

मनोरोगी के लिए वरदान साबित हो रहा जिला चिकित्सालय स्थित स्पर्श क्लीनिक

मनोरोगी के लिए वरदान साबित हो रहा जिला चिकित्सालय स्थित स्पर्श क्लीनिक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा: स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के कुशल नेतृत्व में जिला चिकित्सालय बेमेतरा में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत मरीजों का विश्वास बढ़ा है और अधिक संख्या में मनोरोगी का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है साथ ही इस सुविधा से हितग्राहियों को समय और पैसे का लाभ भी मिल रहा है ।
बेमेतरा जिले में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत डॉ. सुचिता गोयल मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा प्रत्येक शनिवार को जिला चिकित्सालय बेमेतरा में निःशुल्क , उपचार के साथ परामर्श दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों और तनावग्रस्त व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा है, जिसमें नशा करने वाले व्यक्तियों का भी इलाज शामिल है। हर माह लगभग 600 से अधिक लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय बेमेतरा में निःशुल्क किया जा रहा है ।

*मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:*

– *निःशुल्क इलाज:* मानसिक रोगियों को निःशुल्क दवाई और परामर्श प्रदान किया जा रहा है।
– *स्पर्श क्लीनिक:* जिला चिकित्सालय बेमेतरा में स्पर्श क्लीनिक संचालित है, जहां मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा मानसिक रोगियों का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है।
– *टोल फ्री नंबर:* मानसिक विकार संबंधित परेशानी होने पर 14416 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर समस्याओं का हल पा सकते हैं।
– *मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता:* जिला के विभिन्न ब्लॉक स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर मिलानिनों को एैसे मनोरोगियों को पहचान कर जिला चिकित्सालय ईलाज लाभ प्रदान करने प्रशिक्षित किया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं: जिला चिकित्सालय बेमेतरा में मानसिक तनाव से ग्रस्त लोगों का जांच, उपचार, परामर्श, दवाई निशुल्क दिया जा रहा है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…