• January 12, 2026

इंदिरा मार्केट में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत

इंदिरा मार्केट में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 एवं 53 में तड़के सुबह महापौर अलका बाघमार के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल, पार्षद सविता साहू, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, गौतम साहू, अतिक्रमण विभाग चंदन शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।
महापौर एवं आयुक्त ने इंदिरा मार्केट पहुंचकर साफ-सफाई की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निगम द्वारा सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के बाद भी यदि कोई दुकानदार अपने दुकान का कचरा इधर-उधर या सड़कों पर फेंकता पाया गया तो उससे यूजर चार्ज व जुर्माना वसूला जाएगा।
इंदिरा मार्केट स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स के नीचे जलाराम चाट वालों को कचरा न फेंकने की समझाइश दी गई।

वहीं सुलभ शौचालय के पीछे टू-व्हीलर पार्किंग सुनिश्चित करने तथा शौचालय के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए गए, ताकि वहां गंदगी न हो।

इसके पश्चात शिकायत के आधार पर महापौर वार्ड क्रमांक 53, सड़क नंबर 6 पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान नाली पाटकर मकान का मलबा नाली में डालने पर संबंधित मकान मालिक से 5,000 रुपये जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुपरवाइजर को नियमित और सही तरीके से नाली सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि सुबह की सफाई सबसे महत्वपूर्ण है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आयुक्त सुमित अग्रवाल के साथ टीम अमले को यह भी निर्देश दिए कि जिन वार्डों से अधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…