• January 13, 2026

एमआईसी बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 135 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति

एमआईसी बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 135 करोड़ के कार्यों को स्वीकृति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग।नगर पालिक निगम दुर्ग की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की महत्वपूर्ण बैठक महापौर श्रीमती अलका बाघमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित सभी एमआईसी सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में शहर के समग्र विकास को गति देने वाले लगभग 135 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई, जिन्हें शासन को अनुमोदन हेतु भेजा जाएगा।

बैठक में अधोसंरचना मद एवं नगरोत्थान योजना अंतर्गत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें साईंस कॉलेज के पास केनाल रोड का निर्माण, धमधा मार्ग से रायपुर नाका अंडरब्रिज तक सड़क चौड़ीकरण, राजेन्द्र पार्क चौक से अंडरब्रिज तक तथा आईएमए चौक से अग्रसेन चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण शामिल है।इसके अलावा गुण्डरदेही रोड से पोटिया चौक तक सड़क चौड़ीकरण, नालंदा परिसर पहुंच मार्ग, उरला मार्ग से एसटीपी तक सड़क निर्माण, विभिन्न वार्डों में नाला निर्माण, फिल्टर प्लांट व इंटेकवेल उन्नयन तथा मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को भी मंजूरी दी गई। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि इन विकास कार्यों से शहर की यातायात व्यवस्था, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। बैठक में 26 जनवरी को उपादान राशि चेक वितरण एवं अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर,शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, काशीराम कोसरे,लीलाधर पाल,शशि साहू, नीलेश अग्रवाल,हर्षिका संभव जैन,उपायुक्त मोहेन्द्र साहू,कार्यपालन अभियंता सुश्री वर्मा, कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थावनी,कार्यपालन अभियंता मो,सलीम सिद्दीकी,सुरेश केवलानी,रेवाराम मनु,दुर्गेश गुप्ता,अभ्युदय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…