• January 13, 2026

भिलाई राउंड टेबल द्वारा किन्डरजॉय एवं भिलाई पॉप-अप का भव्य आयोजन पृथ्वी पैलेस में किया गया

भिलाई राउंड टेबल द्वारा किन्डरजॉय एवं भिलाई पॉप-अप का भव्य आयोजन पृथ्वी पैलेस में किया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई। भिलाई राउंड टेबल द्वारा किन्डरजॉय सीजन 9 एवं भिलाई पॉप-अप सीजन 2 का भव्य आयोजन 10 एवं 11 जनवरी 2026 को पृथ्वी पैलेस, शिवनाथ नदी रोड, दुर्ग में किया गया।इस कार्यक्रम में करीब 5000 लोगों ने अपनी शिरकत दी।

*किन्डरजॉय* 5 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए और बच्चों द्वारा आयोजित एक अनोखा कार्यक्रम है, जिसमें बच्चे अपनी प्रतिभा, कल्पनाशक्ति और उद्यमशीलता का प्रदर्शन करते हैं। इस आयोजन के माध्यम से बच्चे न केवल स्टॉल चलाना सीखते हैं, बल्कि निर्णय लेना, टीम का नेतृत्व करना, ग्राहकों से संवाद करना, वास्तविक कारोबारी कौशल अपनाना, आत्मविश्वास और रचनात्मकता विकसित करना भी सीखते हैं। इस दौरान बच्चे आकर्षक खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ अपने अनोखे स्टॉल्स से सब का मनोरंजन करते पाए गए।

*भिलाई पॉप-अप* एक प्रमुख लाइफस्टाइल एग्ज़िबिशन है जिसमें प्रदेश भर से ब्रांड्स, स्टार्टअप्स और उद्यमी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम में परिवारों के लिए म्यूज़िक, मनोरंजन, स्वादिष्ट भोजन और शॉपिंग का बेहतरीन अनुभव उपलब्ध था।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पारख ज्वेलर्स ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इसके अलावा सागर होटल, अनंत्या पैलेस, फाउंडेशन किंडरगार्टन, रुंगटा यूनिवर्सिटी, श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूशन, एवं अरिहंत इलेक्ट्रिकल्स ने भी सहयोग दिया है।।
इसके अलावा पिछले 2 सालों से द विजनरी चैरिटेबल ट्रस्ट ने राउंड टेबल के साथ मिलकर प्रिंसिपल प्रोजेक्ट्स पार्टनर की भूमिका निभाई गई है।

इस दो दिवसीय आयोजन से प्राप्त *संपूर्ण राशि नर्धा स्थित उच्चतर माध्यमिक शाला में 8 कक्षाओं एवं 2 शौचालय के निर्माण हेतु उपयोग की जाएगी।* भिलाई राउंड टेबल ने इससे पूर्व भी बिरेभात, कोडिया, समोदा, कोसा नगर, बापू नगर, भसीन, ननखट्टी, धौर और बोरी सहित कई स्कूलों में कुल *48 कक्षाओं का निर्माण एवं शौचालय ब्लॉक्स* का निर्माण किया है। इसके अलावा संस्था समय-समय पर बच्चों हेतु भोजन के बर्तन, जूते, मफलर और जल फिल्टर जैसी आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराती रही है।

भिलाई-दुर्ग क्षेत्र के युवा उद्यमी, शिक्षाविद और समाजसेवी इस संस्था से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। अब तक भिलाई राउंड टेबल द्वारा शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में लगभग *₹2 करोड़ का योगदान दिया जा चुका है*। यह संस्था Round Table India का एक अभिन्न अंग है।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…