• January 14, 2026

जिले में जमीन की गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी, उप जिला स्तर पर समीक्षा कार्य प्रगतिरत

जिले में जमीन की गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी, उप जिला स्तर पर समीक्षा कार्य प्रगतिरत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जिले में जमीन की सरकारी दरों (गाइडलाइन) के पुनरीक्षण को लेकर आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया निरंतर प्रगतिरत है। शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत भूमि की गाइडलाइन दरों का परीक्षण एवं प्रस्ताव पहले उप जिला मूल्यांकन समिति द्वारा किया जाता है, जिसके पश्चात जिला मूल्यांकन समिति द्वारा अनुमोदन उपरांत प्रस्ताव केन्द्रीय मूल्यांकन समिति को प्रेषित किया जाता है। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा 03 जनवरी 2025 को जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर बेमेतरा द्वारा उप जिला मूल्यांकन समिति के अध्यक्षों एवं अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को नवीन गाइडलाइन दरों की समीक्षा कर संशोधन प्रस्ताव भेजने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय (पंजीयन शाखा) बेमेतरा द्वारा दिनांक 12 जनवरी 2026 को संबंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है।
वर्तमान में उप जिला मूल्यांकन समितियों द्वारा गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण एवं समीक्षा की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जैसे ही उप जिला स्तर से प्रस्ताव प्राप्त होंगे, जिला मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा बताया गया कि गाइडलाइन दरों के निर्धारण की प्रक्रिया चरणबद्ध एवं नियमानुसार की जा रही है, ताकि सभी पहलुओं का संतुलित परीक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,

 


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…