• January 14, 2026

आशीष छाबड़ा ने सरदा लेजवारा धान संग्रहण केंद्र की जांच किए जाने को लेकर जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

आशीष छाबड़ा ने सरदा लेजवारा धान संग्रहण केंद्र की जांच किए जाने को लेकर जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरदा एवं लेजवारा धान संग्रहण केंद्र में धान के स्टॉक में भारी कमी की आशंका को देखते हुए साथ ही साथ ऑनलाइन जांच किए जाने पर इन दोनों धान संग्रहण केंद्रों में अब तक खरीदे गए धान की मात्रा एवं स्टॉक में भारी अंतर नजर आ रहा है जिससे लक्षित है कि इन धान संग्रहण केंद्रों में भारी मात्रा में धान का हेर फेर किया गया है जिससे राज्य शासन को बहुत भारी वित्तीय हानि उठानी पड़ेगी पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि अभी पूर्व में जाहिर किए गए धान के हेरा फेरी की जांच हुई भी नहीं है और इन धान संग्रहण केंद्रों में नई धान की आवक चालू कर दी गई है ज्यादा अच्छा होगा कि नये धान संग्रहण को रोक कर पहले जांच कर ली जाए जिससे धान संग्रहण केंद्र में गायब किए गए धान की वास्तविक स्थिति का पता चल सके जनता की गाड़ी कमाई के पैसों से खरीदे हुए धान का इस तरह बंदर बांट जो हो रहा है उसे ध्यान में रखते हुए उचित होगा कि इन धान केन्द्रो के धान संग्रहण के स्टॉक का जांच कराया तथा किसी प्रकार के अनियमित पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि शायद ग्राम सरदा एवं लेंजवारा धान संग्रहण केंद्रों में हुए धान के हेर फेर छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक का सबसे बड़ा हेर फेर भी साबित हो सकता है जिस तरह भाजपा शासन में चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है भाजपा के जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों के माध्यम से सिर्फ उगाही में लगे हुए हैं जिला मुख्यालय के समीप दोनो धान संग्रहण केंद्रों में इतना बड़ा घोटाला हो गया किंतु भाजपा के किसी जनप्रतिनिधि के मुंह से उफ तक नहीं निकलना इस बात का संकेत है कि कहीं ना कहीं धान के हेर फेर में हुई उगाही की गई रकम से भाजपा के जनप्रतिनिधि भी लाभान्वित हुए होंगे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा ,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…