• January 14, 2026

दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नए ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धीरज ने कहाँ- संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नए ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष धीरज ने कहाँ- संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

शहर जिला कांग्रेस कमेटी में संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत विभिन्न ब्लॉकों के नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट द्वारा जारी नियुक्ति सूची के अनुसार दुर्ग शहर के पाँचों ब्लॉकों में नए नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति सूची के अनुसार पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद कपूर ताम्रकार, मध्य ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष बघेल, उत्तर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीमति देवश्री साहू तथा दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गुरदीप सिंह भाटिया को नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों को दुर्ग शहर कांग्रेस संगठन को ज़मीनी स्तर पर और अधिक मज़बूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व एवं दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूती देने और कांग्रेस की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

नियुक्ति के बाद सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास पर भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसरोकारों को लेकर चर्चा की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह नई टीम दुर्ग शहर में कांग्रेस को और अधिक सक्रिय, संगठित और जनआंदोलन से जुड़ा हुआ बनाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ब्लॉक स्तर पर मज़बूत नेतृत्व से पार्टी आगामी समय में जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाएगी।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…