• January 15, 2026

स्टेशन मरोदा में गोंडवाना समाज का भव्य पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

स्टेशन मरोदा में गोंडवाना समाज का भव्य पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

स्टेशन मरोदा, भिलाई में गोंडवाना समाज द्वारा ‘पारिवारिक मिलन समारोह’ का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी संस्कृति व परंपराओं के प्रति उत्साह प्रकट किया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में _दुर्ग ग्रामीण विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी_ उपस्थित रहे। उन्होंने समाज को संगठित रहने और शिक्षा व संस्कारों को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि गोंडवाना समाज की एकता और समृद्धि ही हमारी पहचान है, और हमें इसे बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना होगा।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए _पद्मश्री डॉ. आर. एस. बारले जी_ विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने गोंडवाना समाज के इस प्रयास की सराहना की और इसे आपसी भाईचारा बढ़ाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि गोंडवाना समाज की संस्कृति और परंपराएं हमें अपने पूर्वजों के आदर्शों से जोड़ती हैं, और हमें इनका पालन करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री _श्री राजू लाल नेताम_, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भिलाई पार्षद _तुलसी राम ध्रु_, पार्षद विनय नेताम, आर. तुमरेकी, मोहन नेटी, प्रहलाद सिंह ठाकुर, आशाराम मंडावी, मुकेश तारम, कोमल नेटी, लोकनाथ मंडावी, देव कुमार ठाकुर, सपन दुबे, भूषण ठाकुर, राम बहादुर नेताम, भंवर सिंह मंडावी, सुमित्रा मंडावी, श्रीमती सुभद्रा तारम, श्रीमती कमलेश्वरी नेताम और श्रीमती कुंती बाई सहित बड़ी संख्या में समाज गंगा के लोग उपस्थित रहे।

गोंडवाना समाज के इस पारिवारिक मिलन समारोह में समाज के लोगों ने एक-दूसरे के साथ अपने संबंधों को मजबूत बनाने और समाज के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।


Related News

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र कुमार का निधन

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जितेंद्र कुमार बाकलीवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। वे जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग…
मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…