• January 16, 2026

शिवनाथ पुल की स्थिति ऐसी है कि भारी वाहनों की वजह से हिलने लगा, दरारें भी आ रही

शिवनाथ पुल की स्थिति ऐसी है कि भारी वाहनों की वजह से हिलने लगा, दरारें भी आ रही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रायपुर से बेमेतरा जाने वाले मार्ग से बूढ़ाजौग के मार्ग से पहले शिवनाथ नदी में एक ओर एनीकेट बना हुआ है, जहां पानी को रोक कर गर्मी के समय पानी को सुरक्षित ,पर्याप्त हो उसकी तैयारी की जा रही है, रोकने का भरसक प्रयास हो रहा है। वहीं इस शिवनाथ नदी में अभी भी कुछ लोग पाइप डालकर अपने खेतों को पानी पहुंचा रहे हैं, इतने प्रयासों के बावजूद भी लोगों में सुधार नहीं आ रहा है अगर इसी तरीके से दो-तीन महीने खेतों में पानी दिया जाए तो शिवनाथ नदी का यह क्षेत्र पूरा सुखा क्षेत्र हो जाएगा, इस शिवनाथ नदी पर भारी वाहन ट्रक, डंपर और धान से भरे ट्रैक्टर भी चलते हैं , इस पुल की स्थिति ऐसी है कि यह बहुत ज्यादा ही भारी वाहनों की वजह से हिलने लगा है, जिसकी जांच बहुत जरूरी है, इस नदी के दोनों तरफ देखने से पता लगता है की सचमुच किनारों पर पानी नहीं रेत ही रेत दिखाई दे रही है,बहुत आवश्यक है कि जल को सुरक्षित किया जाए और पुल के ज्यादा हिलने की भी जांच हो ,जो कि बीच की जगह में ज्यादा हिलता है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग…