• January 17, 2026

सरदा एवं लेजवारा धान संग्रहण केंद्र में धान के स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी, अफसरों की मिलीभगत से बंदरबाट, देखिए पूरी खबर

सरदा एवं लेजवारा धान संग्रहण केंद्र में धान के स्टॉक में बड़ी गड़बड़ी, अफसरों की मिलीभगत से बंदरबाट, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 बेमेतरा के पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरदा एवं लेजवारा धान संग्रहण केंद्र में धान के स्टॉक में भारी कमी की आशंका को देखते हुए साथ ही साथ ऑनलाइन जांच किए जाने को लेकर
जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। पत्र में पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा बताया गया कि जिलें के सरदा एवं लेजवारा धान संग्रहण केंद्र में धान के स्टॉक में भारी हेराफेरी व कमी की आशंका है, इन दोनों धान संग्रहण केंद्रों में अब तक खरीदे गए धान की मात्रा एवं स्टॉक में भारी अंतर नजर आ रहा है, जिससे लक्षित है कि इन धान संग्रहण केंद्रों में भारी मात्रा में धान का हेर फेर किया गया है, जिससे राज्य शासन को बहुत भारी वित्तीय हानि उठानी पड़ेगी।
बिना जांच पुनः कार्य – पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि अभी पूर्व में जाहिर किए गए धान के हेरा फेरी की जांच हुई भी नहीं है और इन धान संग्रहण केंद्रों में नई धान की आवक चालू कर दी गई है। ज्यादा अच्छा होगा कि नये धान संग्रहण को रोक कर पहले जांच कर ली जाए, जिससे धान संग्रहण केंद्र में गायब किए गए धान की वास्तविक स्थिति का पता चल सके। जनता की गाड़ी कमाई के पैसों से खरीदे हुए धान का इस तरह बंदर बांट जो हो रहा है उसे ध्यान में रखते हुए उचित होगा कि इन धान केन्द्रो के धान संग्रहण के स्टॉक का जांच कराया तथा किसी प्रकार के अनियमित पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
राज्य का सबसे बड़ी हेराफेरी – पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि शायद ग्राम सरदा एवं लेंजवारा धान संग्रहण केंद्रों में हुए धान के हेर फेर छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक का सबसे बड़ा हेर फेर भी साबित हो सकता है। जिस तरह भाजपा शासन में चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है, भाजपा के जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों के माध्यम से सिर्फ उगाही में लगे हुए हैं। जिला मुख्यालय के समीप दोनो धान संग्रहण केंद्रों में इतना बड़ा घोटाला हो गया किंतु भाजपा के किसी जनप्रतिनिधि के मुंह से उफ तक नहीं निकलना इस बात का संकेत है कि कहीं ना कहीं धान के हेर फेर में हुई उगाही की गई रकम से भाजपा के जनप्रतिनिधि भी लाभान्वित हुए होंगे।

Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…