• January 17, 2026

न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता के साथ एकता, ऊर्जा एवं सौहार्द को बढ़ावा देने स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता के साथ एकता, ऊर्जा एवं सौहार्द को बढ़ावा देने स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा न्यायाधीशों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने हेतु निरंतर प्रेरित किए जाने से अनुप्रेरित होकर, जिला न्यायालय दुर्ग द्वारा न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता के साथ-साथ आपसी एकता, ऊर्जा एवं सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक किया गया। इस आयोजन में जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
उपरोक्त कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा किया गया, जिनके करकमलों से कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन संपन्न हुआ।

स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत कैरम, बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस सहित अनेक महत्त्वपूर्ण खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों में भी विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

इस अवसर पर उपस्थित माननीय न्यायिक अधिकारियों द्वारा खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि नियमित खेल गतिविधियाँ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर कार्यक्षमता एवं सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करती हैं। इस प्रकार के आयोजन न्यायालयीन कार्यों में समन्वय, सहयोग तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।

स्पोर्ट्स मीट के सफल आयोजन में आयोजन समिति, न्यायालयीन स्टाफ एवं स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।जिला न्यायालय दुर्ग द्वारा आयोजित यह स्पोर्ट्स मीट न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्यवर्धक, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय आयोजन सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर समस्त न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उपस्थित रहे।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…