• January 19, 2026

गरीबों के आशियानों पर बुलडोज़र, कैलाश नगर में पीड़ितों से मिले अरुण वोरा, पीड़ित बोले हैं अब कहां जाएं

गरीबों के आशियानों पर बुलडोज़र, कैलाश नगर में पीड़ितों से मिले अरुण वोरा, पीड़ित बोले हैं अब कहां जाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।
कैलाश नगर, दुर्ग में विप्रन संघ को-ऑपरेटिव सोसायटी के समीप निवासरत गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने का गंभीर मामला सामने आया है। यहां रहने वाले दो परिवारों के मकान हाल ही में ध्वस्त कर दिए गए, जिन्हें उन्होंने अपनी जीवनभर की मेहनत और करीब 4–4 लाख रुपये की जमा पूंजी से बनवाया था। मकान टूटने के बाद ये परिवार अब बेघर हो चुके हैं और किराए के मकानों में रहने को विवश हैं।

आज जब वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा कैलाश नगर, दुर्ग पहुँचे, तो वहां मौजूद पीड़ित परिवारों ने अपनी पीड़ा उनके समक्ष रखी। लोगों ने कहा कि वे गरीब हैं और उन्होंने अपनी पूरी जीवनभर की जमा पूंजी अपने घर बनाने में लगा दी थी। अब जब उनके मकान तोड़ दिए गए हैं, तो उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वे अब कहाँ जाएँ और कैसे जीवन यापन करें।
पीड़ितों ने भावुक होते हुए कहा कि उनके साथ ही यह अन्याय क्यों हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उसी क्षेत्र में अन्य कई मकान मौजूद हैं, तो कार्रवाई केवल दो परिवारों पर ही क्यों की गई। पीड़ितों ने वोरा से मांग की कि उन्हें न्याय दिलाया जाए और उनके साथ हुए भेदभाव की निष्पक्ष जांच की जाए।महिलाओं की स्थिति पर चिंता जताते हुए वोरा ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद सभी प्रभावित महिलाएं बेघर हो चुकी हैं, जो उनकी सुरक्षा और सम्मान पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के घर तोड़ना न केवल अमानवीय है, बल्कि यह सामाजिक असुरक्षा को भी बढ़ाता है.उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत, सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जाए।

वोरा ने आज इस पूरे मामले को जिला कलेक्टर की जानकारी में लाया और उनसे आग्रह किया कि प्रशासन इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेकर प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि या तो पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए, या फिर उन्हें कहीं अन्यत्र सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराया जाए।इसके साथ ही वोरा ने इस मामले को लेकर विप्रन संघ के अधिकारी अमित श्रीवास्तव से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पहले मानवीय दृष्टिकोण अपनाए और यह सुनिश्चित करे कि कोई भी गरीब परिवार बेघर न हो।इस अवसर अरुण वोरा के साथ ब्लॉक अध्यक्ष देवश्री साहू, राकेश साहू, रोशन साहू, ममता साहू, पुष्पा साहू, दुर्गा निषाद, रेखा साहू, अशोक, यशवंत साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी भी उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की किसी भी कार्रवाई से पहले वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गरीबों के सिर से छत न छीनी जाए।


Related News

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध और संकल्पित : सुरेंद्र कौशिक

प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने धान खरीदी की…
2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

2 करोड़ 17 लाख 88 हज़ार रुपए से संवरेगी रिसाली की सड़क

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रिसाली में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विकास कार्य के लिए भूमिपूजन…
कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद दबाव में झुकी भाजपा सरकार, 2 दिन की धान खरीदी में बढ़ोतरी – राकेश ठाकुर

कांग्रेस के चक्काजाम एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र के बाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा धान खरीदी की अवधि को मात्र दो…