- January 19, 2026
मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के परिवहन में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 60 हजार रूपये का गांजा जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
बेमेतरा। बेमेतरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में यातायात बेमेतरा एवं सिटी कोतवाली बेमेतरा थाना की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री हेतु परिवहन में लिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 60 हजार रूपये से भी अधिक की मादक पदार्थ गांजा को मोटर सायकल सहित जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
*इसी क्रम में आज 18 जनवरी 2026 को* बेमेतरा पुलिस को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल क्रमांक MP 28 MN 3320 के डिग्गी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर रायपुर की ओर से सिमगा के रास्ते बेमेतरा की ओर जा रहा है कि सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा एवं सिटी कोतवाली बेमेतरा टीम द्वारा सूचना के अधार पर चोरभट्ठी बाईपास रोड के पास बेमेतरा सिमगा मार्ग में नाकाबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिया उक्त मोटर सायकल नंबर में सवार व्यक्ति के आने पर घेराबंदी कर रोकवाकर नाम पता पुछने पर तौफिक खान उम्र 19 वर्ष, निवासी हड्डी गोदाम सिवनी जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) बताया। मोटर सायकल की तलाशी लेने पर उसमें रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलने पर तौफिक खान को अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन करते पकडा गया।
आरोपी तौफिक खान पिता नफिज खान उम्र 19 वर्ष, निवासी हड्डी गोदाम,तबेला लान के पीछे सिवनी, थाना सिटी कोतवाली सिवनी, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) के कब्जे से मोटर सायकल से 02 पैकेट भूरा रंग के सेलो टेप में पैकिंग किया हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 04.058 किलो ग्राम कीमती करीबन 60,000/- रूपये (साठ हजार रूपये) एवं एक मोटर सायकल क्रमांक MP 28 MN 3320 कीमती 80,000/- रूपये, 01 नग मोबाईल कीमती करीबन 10,000/- रूपये, जुमला कीमती 1,50,000/- रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
*इस संपूर्ण कार्रवाई में* यातायात बेमेतरा प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, उप निरीक्षक शैल शर्मा, सहायक उप निरीक्षक भानुप्रताप पटेल, प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र पांडेय, संदीप राजपूत, आरक्षक शशांक शर्मा, राजेश राजपूत, भुपेन्द्र राजपूत, पुरूषोत्तम कुम्भकार, सुशील यादव, देवेन्द्र साहू एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
*समाज पर सकारात्मक प्रभाव:*
आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,




