• January 21, 2026

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बेमेतरा में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बेमेतरा में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन के चयन पर बेमेतरा जिले में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में भारत माता चौक से सिग्नल चौक तक रैली निकाली गई, जहाँ कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन जैसे ऊर्जावान, समर्पित और जमीनी नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर यह संदेश दिया है कि संगठन में परिश्रम, निष्ठा और क्षमता के आधार पर कोई भी कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व तक पहुँच सकता है। यह निर्णय विशेषकर युवाओं में नए उत्साह और आत्मविश्वास का संचार करेगा।

विधायक साहू ने कहा कि नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में संगठन को मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनके कुशल मार्गदर्शन, रणनीतिक सोच और सतत संगठनात्मक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सशक्त सरकार है। बिहार सरकार में मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल सुशासन, विकास और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन एक कुशल संगठनकर्ता ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी और निर्णयक्षम नेतृत्वकर्ता हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली से निश्चित रूप से पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी। छत्तीसगढ़ की जनता और बेमेतरा जिले की ओर से विधायक दीपेश साहू ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष अजय साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी, नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…