• January 22, 2026

भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक ने दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को किया गया चेक प्रदान

भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय प्रबंधक ने दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को किया गया चेक प्रदान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले के दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को आज 21 जनवरी 2026 को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि शोकसंतप्त परिजनों की दुख की घड़ी में पुलिस विभाग और बैंक प्रबंधन उनके साथ खड़े हैं।

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत दिवंगत पुलिस कर्मियों के परिजनों को उनकी बीमा की राशि देकर आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता न केवल वित्तीय संबल के रूप में बल्कि विभागीय संवेदना और मानवीय उत्तरदायित्व के प्रतीक के रूप में दी गई।

*कार्यक्रम के दौरान* स्व. प्रधान आरक्षक दुष्यंत ठाकुर की पत्नी श्रीमती रंजना ठाकुर को 01 करोड़ रुपए का दुर्घटना बीमा, स्व. प्रधान आरक्षक मुकेश राजपूत की पत्नी श्रीमती अर्चना को 10 लाख रुपए का जीवन बीमा, एवं स्व. आरक्षक यशपाल सिंह राजपूत के भाई दानेश्वर राजपूत को 10 लाख रुपए को एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज योजना की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
*इस अवसर पर* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (IPS), क्षेत्रीय प्रबंधक बलौदाबाजार श्री नरेन्द्र कुमार मित्तल, मुख्य प्रबंधक बेमेतरा श्री गजेन्द्र उईके, मुख्यलिपिक हरिओम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*सामान्य मृत्यु पर 10 लाख तक का बीमा कवर*

एसबीआई पुलिस सैलरी पैकेज योजना पुलिस विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुए एमओयू के तहत संचालित एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत जिन पुलिसकर्मियों के वेतन खाते एसबीआई में संचालित होते हैं, उनके परिवार को आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में 1 करोड़ रुपए तक का बीमा कवर, सामान्य मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर प्रदान किया जाता हैं।

*इसी प्रकार का एमओयू* (समझौता) भारतीय स्टेट बैंक ने राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए दिनांक 01.01.2026 से किया है जिसके अंतर्गत स्टेट बैंक के खाते से सैलरी लेने वाले कर्मचारियों को 01करोड़ 60 लाख अधिकतम की दुर्घटना बीमा एवं 10 लाख रुपए का जीवन बीमा का लाभ प्राप्त होगा।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…