• January 23, 2026

ग्राम पंचायत सरदा में खोले जा रहे शराब दुकान के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया

ग्राम पंचायत सरदा में खोले जा रहे शराब दुकान के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सरदा में शराब दुकान खोले जाने को लेकर आशीष छाबड़ा पूर्व विधायक बेमेतरा का कहना है कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के बेरला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरदा में आंगनबाड़ी मैदान बस्ती के पास गलत स्थान पर खोली जा रही शराब दुकान के खिलाफ आज पुनः ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों के साथ धरना-प्रदर्शन कर उनके न्यायोचित विरोध में मजबूती से खड़ा रहा।
ग्रामीणों ने एक स्वर में स्पष्ट किया है कि उन्हें अपने गांव में शराब दुकान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। इसके बावजूद सरकार द्वारा जबरन हर गांव में शराब दुकान खोलने का प्रयास छत्तीसगढ़ की सामाजिक संरचना को नशे की गिरफ्त में धकेलने की साजिश है। यह निर्णय न केवल जनभावनाओं के विरुद्ध है, बल्कि सरकार की असंवेदनशील और जनविरोधी मानसिकता को भी उजागर करता है।ऐसे में शराब दुकान का यहां पर खोला जाना ग्रामवासियों के लिए एवं नागरिकों के लिए एक खतरा है क्योंकि शराब दुकान खोलने से महिलाओं एवं बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता की आसपास में जो एक सभ्य वातावरण बना हुआ है वहां पर चखना दुकान का अंबार लग जाए साथ ही साथ चखना दुकान की आड़ में लोग सड़क के किनारे ही शराब का आनंद लेने लग जाए ऐसे में शराब दुकान को किसी अन्यत्र स्थान पर खोला जाना उचित होगा अच्छा होता कि प्रशासन शराब दुकान की जगह शिक्षा अथवा चिकित्सा से संबंधित कोई संस्थान यहां पर खोलता जिससे आम जनता लाभान्वित होती जबकि शराब जैसी दुकानों का खोल जाना निश्चित ही समाज को बर्बाद करता है लोगों के घरों को बर्बाद करते हैं अनेकों जिंदगियां शराब के नशे में तबाह हो जाती है इस विरोध प्रदर्शन पर भारी संख्या में ग्रामवाशी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से की चर्चा

राहुल गांधी ने अभनपुर में प्रशिक्षण से पूर्व पौन घंटे प्रदेश के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   अभनपुर में राहुल गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ करीब पौन घंटे…
मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बालोद के इंडोर स्टेडियम…
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग एवं एसटीपी निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महापौर के साथ नालंदा परिसर, इंदिरा मार्केट मल्टीलेवल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं का…