• January 26, 2026

महापौर अलका बाघमार ने किया ध्वजारोहण, संविधान निर्माताओं और शहीदों को किया नमन

महापौर अलका बाघमार ने किया ध्वजारोहण, संविधान निर्माताओं और शहीदों को किया नमन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम मुख्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने भारत माता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतरी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक राष्ट्रगान के साथ की गई।महापौर ने किया ध्वजारोहण, नगरवासियों को दी शुभकामनाएं।

महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात उन्होंने आम जनता के नाम संदेश का वाचन करते हुए सभी नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को महापौर, सभापति एवं आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

-महापौर अलका बाघमार ने किया ध्वजारोहण, संविधान निर्माताओं और शहीदों को किया नमन,

महापौर अलका बाघमार ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का दिन है। यह उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और संविधान निर्माताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है, जिनकी बदौलत भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना है। उन्होंने नक्सलवाद के विरुद्ध देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को शत्-शत् नमन किया।

-भारत का संविधान लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव : सभापति श्याम शर्मा

सभापति श्याम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की स्वतंत्रता के साथ अनेक देशों ने आजादी की यात्रा शुरू की, लेकिन कई देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था असफल रही। इसके विपरीत भारत अपने सशक्त संविधान और गणतांत्रिक मूल्यों के बल पर न केवल मजबूती से खड़ा है, बल्कि निरंतर प्रगति के नए आयाम छू रहा है।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार,आयुक्त सुमित अग्रवाल,सभापति श्याम शर्मा,एमआईसी लीना दिनेश देवांगन,नीलेश अग्रवाल,लीलाधर पाल,हर्षिका संभव जैन,जीतू महोबिया,रामु सेन,उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा,मो.सलीम सिद्दीकी,प्रकाश चंद थवानी,गिरीश दीवान,संजय ठाकुर,हरिशंकर साहू,दीपक अग्रवाल,विनोद मांझी,पंकज साहू,मोहित मरकाम,सिद्धार्थ साहू,अपर्णा मिश्रा,प्रेरणा दुबे,आरके बोरकर,दुर्गेश गुप्ता,अभ्दय मिश्रा,संजय मिश्रा,अनिल सिंह, ईश्वर वर्मा,शशिकांत यादव,,सत्यनारायण शर्मा सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…