• January 27, 2026

धान खरीदी की टोकन लिमिट व समय-सीमा बढ़ाने की मांग, अन्यथा होगा उग्र आंदोलन – राकेश ठाकुर

धान खरीदी की टोकन लिमिट व समय-सीमा बढ़ाने की मांग, अन्यथा होगा उग्र आंदोलन – राकेश ठाकुर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में धान खरीदी में प्रभावित किसान जिनका धान नही बिक पाया है वे मंगलवार को कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर धान खरीदी की टोकन लिमिट तत्काल बढ़ाने एवं खरीदी की समय-सीमा आगे बढ़ाने की जोरदार मांग की गई। जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों के हित में शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो जिला कांग्रेस कमेटी को किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, लेकिन इस अवधि तक काटे गए टोकनों के आधार पर लगभग 20 प्रतिशत धान सरकार द्वारा खरीदा ही नहीं जा सकेगा। यह सरकार के उस दावे को झूठा साबित करता है, जिसमें प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की बात कही गई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की विष्णु देव साय सरकार द्वारा धान खरीदी की प्रक्रिया जानबूझकर धीमी रखी गई, ताकि किसानों का पूरा धान न खरीदा जाए। टोकन कटौती की सीमित व्यवस्था और खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में किसान आज भी अपने खेतों में धान लेकर परेशान हैं, जिससे किसानों में भारी आक्रोश और निराशा व्याप्त है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रमुख रूप से निम्न मांगें रखीं की जिन किसानों का टोकन नहीं कट पाया है, उनके लिए धान खरीदी टोकन की लिमिट तत्काल बढ़ाई जाए। धान खरीदी की समय-सीमा बढ़ाकर सभी किसानों का पूरा धान खरीदा जाए। जिन केंद्रों में खरीदी की गति धीमी है, वहां अतिरिक्त व्यवस्था कर शीघ्र खरीदी सुनिश्चित की जाए। जिलाध्यक्ष श्री राकेश ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि यदि 2 दिनों के भीतर इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया और खरीदी की समय-सीमा नहीं बढ़ाई गई, तो जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) प्रभावित किसानों के साथ बड़े और उग्र आंदोलन की शुरुआत करेगी। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,अशोक चन्द्राकर, हरीश साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, महापौर शशि सिन्हा , लक्ष्मी साहू , योगिता चन्द्राकर, विक्की चन्द्राकर,रामकली यादव,प्रेमलता साहू, नासिर खोखर, संगीता महानंद, पोषण साहू, नेतराम सेन, किसानों में नेतराम, रामप्रसाद, विजय चंद्राकर, प्यारे लाल साहू, धनंजय, केशव राम, व सौरभ ताम्रकार,मोहित वल्द,विनोद गुप्ता,बैकुंठ महानद सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे ।


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…