• January 27, 2026

कामधेनु विश्वविद्यालय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन 29 को

कामधेनु विश्वविद्यालय में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन 29 को

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय परिसर, अंजोरा में गुरूवार 29 जनवरी 2026 को प्रातः11 बजे से आयोजित है।
चतुर्थ दीक्षांत समारोह मान. राज्यपाल छत्तीसगढ़ एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका की अध्यक्षता, श्री विष्णुदेव साय, माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य एवं श्री राम विचार नेताम आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न होगा। दीक्षांत उद्बोधन डॉ. मीनेश सी शाह, अध्यक्ष, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, आनंद, गुजरात द्वारा प्रस्तुत किया जावेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.आर.बी.सिंह द्वारा उपाधि धारकों को दीक्षोपदेश दिया जावेगा।
इस समारोह में कार्यपरिषद, प्रशासनिक परिषद एवं विद्या परिषद के सदस्यगण, कुलसचिव, वित्त अधिकारी, निदेशकगण, अधिष्ठातागण, प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति में 1536 उत्तीर्ण छात्रों को पशुचिकित्सा एवं पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी एवं मात्स्यिकी संकाय में स्नातक, स्नातकोत्तर तथा पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की जावेगी।
दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। 45 उपाधि धारको को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक प्रदाय किया जावेगा। पशुचिकित्सा एवं पशुपालन में 08 स्नातक उपाधि धारको को पं. तीरथ प्रसाद मिश्रा मेमोरियल स्वर्ण पदक दिया जावेगा।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…