• January 27, 2026

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैजलपुर में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैजलपुर में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैजलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, कविता, भाषण एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थितजनों ने सराहा।

समारोह के दौरान राष्ट्रपति पुरस्कार स्काउट प्रदीप कुमार साहू एवं राज्य पुरस्कार स्काउट बिरजेश कुमार साहू को उनकी उपलब्धियों के लिए संस्था के प्राचार्य श्री संजय शर्मा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री छेदन साहू, सरपंच श्रीमती पूर्णिमा कर्माकर एवं अन्य अतिथियों द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री रेवा राम साहू (व्याख्याता) द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री वीरेंद्र साहू (सांसद प्रतिनिधि) एवं श्री पुरुषोत्तम साहू (विधायक प्रतिनिधि) ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देशभक्ति की भावना अपनाने तथा उत्कृष्ट अंकों के साथ परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य श्री संजय शर्मा ने विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बनने, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ अध्ययन करने तथा शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकगण श्री चंद्रशेखर साहू, श्री जगदीश साहू, श्री अमित बनाफर, श्री पूर्णेन्द्र तिवारी, श्री अनिल शर्मा, श्री लक्ष्मीनारायण साहू, श्री वेणुगोपाल भोगल एवं श्रीमती ज्योति वर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…