• January 28, 2026

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा में मना गणतंत्र दिवस, डायरेक्टर नलिन लूनिया ने स्टूडेंट्स को दी हर चुनौती के लिए तैयार रहने की नसीहत

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनोरा में मना गणतंत्र दिवस, डायरेक्टर नलिन लूनिया ने स्टूडेंट्स को दी हर चुनौती के लिए तैयार रहने की नसीहत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय धनौरा में 77बा गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री नलिन लूनिया जी(डायरेक्टर छत्तीसगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज ) थे कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रिंस वर्गिस (प्रिंसिपल छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज) और सम्मानित अतिथि के रूप में पवन गजपाल (वाइस प्रिंसिपल छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज) सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत देवी सरस्वती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रणेता स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा में माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजा रोहण किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने छात्र छात्राओं को आने वाले चुनौती से सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा और देश के विकास में अपना सहयोग देने के लिए आहवान किया। कार्यक्रम में नरेश डड़सेना ने अपने विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन दिशा वर्मा और आभार विवेक पाण्डेय ( कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना) ने किया । कार्यक्रम मे लतिका क्रिश्चियन (प्रिंसिपल बी एड कॉलेज),एम एस लोधी, एस के सिंह, दीप बैनर्जी, माधुरी सेन , नसरीन हाशमी, श्रीमती पूजा सिंह,अंकिता वर्मा, अंजली मेम,रूपराम साहू,रश्मि चंद्राकर, मौजूद थे । डेकोरेशन बीएससी कृषि के छात्रों और खेमलाल चौहान ने किया।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…