• January 29, 2026

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया बोरसी वार्ड में पुलिस सहायता केंद्र शुभारंभ

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया बोरसी वार्ड में पुलिस सहायता केंद्र शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। बोरसी कॉलोनी स्थित वार्ड क्रमांक 51- 52 में आज पुलिस सहायता केंद्र का केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने शुभारंभ किया। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और सुरक्षा की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शासन की ओर से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्र के नागरिकों ने मंत्री गजेन्द्र यादव का जोरदार तालियों से स्वागत अभिनन्दन कर उनका आभार जताये।
इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की बोरसी कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में आबादी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना आवश्यक थी। पुलिस सहायता केंद्र के प्रारंभ होने से अब स्थानीय लोगों को छोटी-बड़ी समस्याओं के शिकायत – समाधान के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बोरसी के वार्ड 51-52 क्षेत्र में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। इससे महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। पुलिस की नियमित उपस्थिति से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनेगा।
इस अवसर पर कलेक्टर अभिजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने क्षेत्र के नागरिकों को पुलिस सहायता केंद्र की शुभकामना देते हुए आम जनता से अपील किये कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाया जा सके।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, वार्ड पार्षद साजन जोसफ, गुलशन साहू, श्रीमति हीरोँदी चंदानिया, कुलेश्वर साहू, भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु सिंह, अनिकेत यादव, भूपेंद्र साहू, पार्षदगण, कार्यकर्त्ता, सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…