• February 2, 2026

जंजगिरी, बोरीगारका, उमरपोटी, मालूद, बोरई, खुरसुल में आयोजित मानसगान प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जंजगिरी, बोरीगारका, उमरपोटी, मालूद, बोरई, खुरसुल में आयोजित मानसगान प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जंजगिरी बोरीगारका उमरपोटी मालूद बोरई ख़ुरसुल में आयोजित दो दिवसीय भव्य रामायण सम्मेलन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर भगवान् प्रभु श्रीरामचंद्र जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना किया इस पावन अवसर
पर सभी ग्रामीण जनों को इस अद्भुत धार्मिक आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी , श्रद्धालु और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनके उत्साह और सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। रामायण के मंत्रमुग्ध कर देने वाले पाठ एवं रामधुन की मधुर ध्वनि ने समूचे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।
*इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा* हमने बचपन से हमने घरों में रामचरित मानस का पाठ पढ़ा और सुना होगा। सनातन धर्म का ये महाग्रंथ हमें जीवन जीने का मार्ग दिखता है और जीवन जीने की कला सिखाता है। कई विद्वान और कथा वाचकों का कहना है कि रामचरित मानस का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा भी रामचरित मानस का पाठ करने के कई फायदे होते हैं। इस महा ग्रंथ की पांच चौपाइयों का रोजाना पाठ करने या श्रद्धापूवर्क जाप करने जीवन में कभी दरिद्रता नहीं आती। यानी ये चौपाइयां घर परिवार में खुशहाली लाने के लिए मंत्र का काम करती हैं। रामचरितमानस एक धार्मिक ग्रंथ है और यदि आप इसे नियमित रूप से पढ़ेंगे और सच्चे मन से पूजा करेंगे, तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इसमें लिखे हर दोहे और चौपाई का एक अलग महत्व और अर्थ होता है।..
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से*

इस अवसर पर प्रमुख रूप सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव सरपंच चुम्मन लाल उपसरपंच विकास साहू राजेश साहू ,योग नारायण गजपाल, इंद्रमन प्रेमचंद,साहू दुर्लवा साहू राजकुमार मनोहर कन्हैया साहू , दीपक कौशिक, कामता कौशिक, वीणा साहू ओम बाई दामिनी साहू सरपंच विजेन्द्र साहू उपसरपंच सत्य प्रकाश कौशिक नरेश यादव चिंताराम साहू उमाशंकर साहू डॉ अनिल साहू
पूर्व सरपंच टिकेंद्र ठाकुर पूर्व सरपंच केवल सिंग गायकवाड़ करण मार्कण्डेय मंजूलता सोनवानी तोरण सेन तरुणा साहू दिव्या यादव रीना मानिकपुरी लोकनाथ साहू ,बली टंडन भावेंद्र सिन्हा जी ख़ेमनदास मानिकपुरी बद्री यादव नरेश यादव चिंता राम साहू , नोहर साहू रविकांत साहू प्रेमदास मानिकपुरी कुलेश्वरी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…