• February 2, 2026

नगर निगम दुर्ग में बजट निर्माण की प्रक्रिया शुरू,बजट समय सीमा में प्रस्तुत किया जाएगा, विभागों व पार्षदों से मांगे गए विकास प्रस्ताव

नगर निगम दुर्ग में बजट निर्माण की प्रक्रिया शुरू,बजट समय सीमा में प्रस्तुत किया जाएगा, विभागों व पार्षदों से मांगे गए विकास प्रस्ताव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम।महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर नगर पालिक निगम दुर्ग में आगामी बजट की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। निगम प्रशासन द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों तथा पार्षदों से बजट में शामिल किए जाने वाले विकास कार्यों के मांग एवं सुझावों के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।

🔹प्रस्ताव भेजने की समय-सीमा एक सप्ताह बढ़ाई गई निगम प्रशासन ने प्रस्ताव प्रस्तुत करने की समय-सीमा को एक सप्ताह के लिए बढ़ाया है, जिससे सभी विभाग एवं पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर और व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत कर सकें। अधिकारियों ने बताया कि इससे बजट को अधिक लोकहितकारी और संतुलित बनाया जा सकेगा।

🔹बजट पर होगी चर्चा बैठक, फिर सामान्य सभा में होगा प्रस्तुतीकरण

प्राप्त प्रस्तावों के संकलन के बाद निगम में बजट पर चर्चा बैठक आयोजित की जाएगी। आवश्यक संशोधन एवं औपचारिकताएं पूर्ण होने के पश्चात सभापति श्याम शर्मा की अध्यक्षता में सामान्य सभा का आयोजन कर बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने बजट बैठक में हुई देरी को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि वर्तमान में एसआईआर मतदाता सूची के कार्य में नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई है।इसी कारण निगम के कुछ आवश्यक कार्यों पर अस्थायी प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि समय-सीमा का पूरा ध्यान रखते हुए बजट बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी, ताकि नगर विकास से जुड़े कार्यों की गति में कोई बाधा न आए। निगम प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।बजट समय सीमा में प्रस्तुत किया जाएगा,यह बजट शहर के विकास कार्यों को नई दिशा देगा।जन संपर्क/राजू बक्शी


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…