• February 3, 2026

आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नगपुरा में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नगपुरा में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

ग्राम नागपुर स्थित पी.एम. श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नगपुरा में आयोजित वार्षिक उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
इस अवसर पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं निरंतर प्रगति के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

अपने संबोधन में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आज मैं यहाँ अपने क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों के बीच उपस्थित होकर अत्यंत प्रसन्न हूँ। यह देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हमारे क्षेत्र के बच्चे न केवल शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ और उन्हें निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता हूँ।
हमारी विष्णुदेव साय सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास कर रही है ताकि हमारे बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें। हमारा उद्देश्य है कि हर बच्चा शिक्षित हो और अपने पैरों पर खड़ा हो सके। मैं सभी शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई देता हूँ जिन्होंने बच्चों को यहाँ तक पहुँचाने में अपना योगदान दिया है।

आगे श्री चंद्राकर ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मूलमंत्र है — सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार पिछले 22 महीनों से सभी वर्गों के कल्याण के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। हमने अन्नदाताओं के हित में कृषक उन्नति योजना, पक्का मकान देने हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना, माताओं और बहनों को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना, तथा दूरस्थ अंचलों के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षक युक्तियुक्तकरण जैसे कदम उठाए हैं।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन ने कहा मैं इस वार्षिक उत्सव समारोह में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देती हूँ। यह देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है कि हमारे क्षेत्र के बच्चे इतनी प्रतिभा और उत्साह के साथ अपनी शिक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। मैं सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देती हूँ और उन्हें निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करती हूँ।मैं अपने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील करती हूँ कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाएं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। मैं विश्वास करती हूँ कि हमारे बच्चे अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे और देश के विकास में अपना योगदान देंगे।”
शाला की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राचार्य ने दिया
कार्यक्रम का मंच संचालन निशा मेहरा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, गिरेश साहू जिला मंत्री, गायत्री पुरुषोत्तम साहू सरपंच, दमोदा, चेतन साहू महामंत्री, अंजोरा मंडल, रंजीत कुमार अध्यक्ष, एस.एम.डी.सी. वरेन्द्र निषाद उपसरपंच, शिव देवांगन विधायक प्रतिनिधि कुलेश्वरी देवांगन अध्यक्ष, ओंकार देवांगन खिलेन्द्र साहू सुनीता मूर्ति जल प्राचार्य, बसंत यादव जी प्रभारी प्राचार्य, रोमन देशमुख प्रधान पाठक, अशोक देशमुख शिक्षक, ऋषि सिन्हा संजय देशमुख सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Related News

भारत -अमेरिका ट्रेड डील से भारत को आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक सप्लाई चैन को मजबूत करने में मदद मिलेगी-अजय तिवारी

भारत -अमेरिका ट्रेड डील से भारत को आत्मनिर्भर बनाने और वैश्विक सप्लाई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। भारत-अमेरिका ट्रेड डील से भारत के व्यापार में कई फायदे होंगे।…
दीपक नगर सेजस में स्मार्ट क्लास, एनुअल डे में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव ने की घोषणा

दीपक नगर सेजस में स्मार्ट क्लास, एनुअल डे में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, दीपक नगर, दुर्ग में आयोजित वार्षिक…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्रामीणों को दी मिशन की विस्तृत जानकारी, रोजगार और आजीविका पर दिया जोर

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्रामीणों को दी मिशन की विस्तृत जानकारी, रोजगार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। :दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुरसुल में **’विकसित…