• February 5, 2026

ग्राम चिरपोटी में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन की कार्यशाला का आयोजन

ग्राम चिरपोटी में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन की कार्यशाला का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ।

ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिरपोटी में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) के तहत एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक जी व दुर्ग ग्रामीण के विधायक श्री ललित चंद्राकर जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री ललित चंद्राकर ने VB-G RAM G मिशन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा भारत की आत्मा गांवों में बस्ती है भारत गांवों का देश है जी राम जी योजना से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव
उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि यह मिशन किस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने और आजीविका को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने के लिए सभी ग्रामवासियों को प्रेरित किया।
जहाँ मनरेगा में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाती है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में 125 दिनों तक रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पलायन पर रोक लगेगी।
आगे श्री चंद्राकर यह भी बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विकसित भारत G RAM G योजना के अंतर्गत कार्य पूर्ण होने के बाद मात्र 7 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया गया है, जिससे मजदूरों और किसानों को समय पर मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा।
*खेती किसानी की सीजन में ये काम बंद रहेंगे।*
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने योजना की बारीकियों को सरल भाषा में ग्रामीणजनों के समक्ष रखते हुए बताया कि यह योजना केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि गाँव के समग्र विकास, सम्मानजनक आजीविका और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक *मजबूत आधार है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम एवं भ्रामक प्रचार को तथ्यों के साथ स्पष्ट किया। चौपाल में बड़ी संख्या में किसान एवं मजदूर भाई–बहन उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर मिलने पर सभी ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रीतपाल बेलचंदन केंद्रीय बैंक अध्यक्ष,श्रद्धा साहू जी जिला पंचायत सदस्य,तृप्ति चंद्राकर जी महिला मोर्चा अध्यक्ष, दिलीप साहू जिला महामंत्री, मनोज सोनी जी,जिला उपाध्यक्ष,तेखन सिन्हा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष,गिरेश साहू जिला मंत्री,श्री राहुल पंडित,शीतला ठाकुर,उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष,सरस्वती साहू पूजा चंद्राकर,गिरेश साहू,प्रणीण यदु फूलेंद्र सिंह,फत्तेलाल वर्मा, शिवनारायण देशमुख, लक्ष्मीनारायण साहू ,संगीता रजक,विमला कामड़े,जूही चंद्राकर,घनश्याम साहू,हरिश यादव,लेखराम साहू,हेमंत साहू, ओमन लाल साहू,लोकेश्वर चंद्राकर,गौकरण साहू,दौलत राम साहू,दानेश्वरी देशमुख,मंजू वर्मा,फत्तेलाल वर्मा,फलेंद्र सिंह राजपूत,करण सेन,डोमार सिंह साहू,हितेश्वर साहू,सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…