• February 5, 2026

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बेमेतरा संभाग द्वारा संभागीय स्तरीय रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री दीपेश साहू, विधायक बेमेतरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अंजू बघेल, सभापति जिला पंचायत बेमेतरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विजय सिन्हा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा सहित नगर पालिका के पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पार्षदगण श्री लक्की साहू, श्री गौरव साहू, श्री विकास तंबोली, श्रीमती चांदनी रोशन दत्ता, कु. नीतू कोठारी, बेमेतरा सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री दोहाई वर्मा, सरपंच संघ बेरला के अध्यक्ष श्री रघुवीर सिन्हा (पिंटू), पूर्व पार्षद श्री प्रवीण नीलू राजपूत, श्री भानु साहू सहित बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत बेमेतरा संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जे. एस. भटनागर, साजा संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री मनीष कुमार शुक्ला, सहायक अभियंता श्रीमती पूनम महिलांग, श्री गुलाब राम साहू, श्री नवीन कुमार वर्मा, श्री चंद्रकांत साहू एवं कनिष्ठ अभियंता श्री अनिल कुमार चंद्राकर, श्री अभितोष घोष, श्री हरिश कुमार फर्वी, श्री मोहन दास बैरागी, श्री मनीष कुमार जोशी, श्रीमती नुतन कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री सत्यधर बांधे एवं श्री रामानुज साहू ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित विधायक दीपेश साहू, ने कार्यक्रम ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। बेमेतरा जिले के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर एवं प्रतिबद्ध रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चाहे नगर के स्कूल-कॉलेजों का विकास हो, वाचनालयों का निर्माण हो, सड़कों का चौड़ीकरण हो या फिर विद्युत अधोसंरचना का विस्तार — हर क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा एक साथ 6 नवीन विद्युत उपकेन्द्रों के लिए बजट स्वीकृत किया गया है, जिसमें बेमेतरा नगर के सिंघौरी क्षेत्र में प्रस्तावित उपकेन्द्र भी शामिल है। इसके निर्माण से क्षेत्र में लो वोल्टेज एवं विद्युत व्यवधान की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा प्राप्त होगी।

श्री साहू ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप आज छत्तीसगढ़ एक समृद्ध और विकसित राज्य के रूप में देशभर में पहचान बना रहा है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद वे निरंतर जनसेवा में लगे हुए हैं, जो प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री अंजू बघेल ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अत्यंत कर्मठ एवं जिम्मेदार हैं, जो कम स्टाफ होने के बावजूद दिन-रात जनता को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने का कार्य करते हैं।

विशिष्ट अतिथि श्री विजय सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य जो स्थापना के समय पिछड़े राज्यों में गिना जाता था, आज सभी क्षेत्रों में प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने बेमेतरा विद्युत विभाग की सराहना करते हुए कहा कि चाहे गर्मी हो, बरसात हो या ठंड — हर परिस्थिति में कर्मचारी पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।

विद्युत विभाग की प्रगति पर प्रकाश

बेमेतरा संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जे. एस. भटनागर ने परिचयात्मक उद्बोधन में बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से पूर्व बेमेतरा जिले में एक भी 132/33 केव्ही उपकेन्द्र नहीं था, जबकि आज जिले में 6 उपकेन्द्र स्थापित हैं। इसी प्रकार 33/11 केव्ही के उपकेन्द्रों की संख्या 9 से बढ़कर 64 हो चुकी है। आज जिले का कोई भी ग्राम विद्युतविहीन नहीं है। उन्होंने बताया कि विद्युत ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु सेजस कन्या विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

प्रतिभागियों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान शासकीय स्वामी आत्मानंद कन्या विद्यालय बेमेतरा की छात्राओं के बीच आयोजित निबंध, रंगोली, चित्रकला, भाषण, नारा लेखन, मॉडल निर्माण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि पंप उपभोक्ताओं एवं प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना अंतर्गत सोलर पैनल लगाने वाले उपभोक्ताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संभागीय कार्यालय के श्री तामेश्वर अनंत, श्री निलकंठ साहू, श्रीमती उत्तरा जोशी, श्री बलराम वर्मा, श्री हिमांशु साहू, श्री देवेंद्र सिन्हा, श्री मुकेश कुमार कुर्रे, श्री कमलेश यदु, श्री गौकरण शर्मा, श्री घनश्याम साहू, श्री बिरेन्द्र कोशले, श्री मनीष कोशले सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…
भूमि जल संरक्षण को लेकर बेमेतरा में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, केंद्रीय जल बोर्ड के विशेषज्ञों ने जल संचयन और प्रबंधन पर दिया तकनीकी प्रशिक्षण

भूमि जल संरक्षण को लेकर बेमेतरा में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । गिरते हुए भूमि जल स्तर के कारण बेमेतरा जिले को क्रिटिकल…