• February 7, 2026

शिवसेना ने कहा – भारत अमेरिका ट्रेड डील से किसान होंगे बर्बाद

शिवसेना ने कहा – भारत अमेरिका ट्रेड डील से किसान होंगे बर्बाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा।

भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर शिवसेना,यू,बी,टी, पार्टी,छ,ग, प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने कहा कि इस समझौते का सबसे बड़ा नुकसान भारत की मध्यम वर्गी य, जनता और गरीब किसानों को उठाना पड़ेगा आने वाले दिनों में देश में महंगाई और बढ़ सकती है आम जनता की परेशानी बढ़ेगी, दाऊ राम चौहान आरोप लगाया की इस ट्रेड डील मैं टैरिफ का संतुलन भारत के खिलाफ है चौहान ने कहा कि भारत से अमेरिका जाने वाले उत्पादों पर अमेरिका लगभग 18% टैरिफ वसूलेगा जबकि अमेरिका से भारत आने वाले कई उत्पादों पर भारत में जीरो प्रतिशत टैक्स हैं इस असमानता का सीधा असर देश के व्यापार और घरेलू बाजार पर पड़ेगा चौहान ने आगे कहा कि अमेरिका के दबाव में भारत को रूस से मिलने वाली सस्ता तेल छोड़कर अमेरिका से महंगे दर पर तेल खरीदना पड़ सकता है जिससे ईंधन की कीमतों पर बढ़ोतरी होगी और इसका असर परिवहन खाद्य सामग्री व अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ेगा शिवसेना नेता ने चिंता जताई कि अमेरिका से आने वाले कृषि उत्पादों पर यदि शून्य कर लगाया गया तो भारत के किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होगे चौहान ने कहा अमेरिका में किसानों को सरकार के द्वारा भारी सब्सिडी दी जाती है जिससे वहां का गेहूं, कपास, मक्का और डेयरी उत्पाद बेहद कम कीमत पर भारत में उपलब्ध हो सकते हैं इससे भारतीय किसानों को अपने उत्पादों का उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा चौहान ने बताया कि भारत में खेती का लागत पहले से ही काफी अधिक है खाद , बी ज, डीजल, और सिंचाई बढ़ती लागत के बीच भारतीय किसान अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से मुकाबला नहीं कर पाएंगे ऐसी स्थिति में किसानों की फसल बाजार में बिकने के,बजाय गोदाम में सड़ने का नौबत आ सकती हैं आगे चौहान ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते इस ट्रेड डील की शर्तों की समीक्षा नहीं की गई तो इसका परिणाम देश के किसानी और किसने की आजीविका पर विनाशकारी हो सकता है चौहान ने आशंका जताई है कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और किसानों का कर्ज और बढ़ेगा शिवसेना पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव, दाऊ राम चौहान ने केंद्र सरकार से मांग करती है कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार से समझौते में देश के किसानों मध्यम वर्ग और घरेलू उद्योगों के हितों को प्राथमिकता दी जाए।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी 94255 64553, 626574 1003,


Related News

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज…
भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत और तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का संकल्प

भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मरोदा नेवई, वार्ड-34 स्थित प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर में भारतीय जनता…
जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…