• February 7, 2026

ग्राम पंचायत गोपालपुर में मानव श्रृंखला के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का भव्य आयोजन

ग्राम पंचायत गोपालपुर में मानव श्रृंखला के साथ रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का भव्य आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत बेमेतरा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमलता पद्माकर रहीं। आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास निर्माण कार्यों में गति लाना, हितग्राहियों को प्रोत्साहित करना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्ण हो चुके आवासों के लाभार्थियों को चाबी वितरण कर विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर लाभार्थियों को सम्मानित किया गया, जिससे अन्य हितग्राहियों को भी समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने की प्रेरणा मिली। साथ ही VB G-RAM-G एवं आवास योजना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

जिन हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो पाए हैं, उन्हें गुलाब का फूल भेंट कर प्रोत्साहित किया गया तथा शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को यह भी बताया गया कि समय पर निर्माण पूर्ण करने पर किस्तों की राशि सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

*आवास दिवस और रोजगार दिवस के उद्देश्य पर दिया गया विशेष जोर*
आवास दिवस के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा हितग्राहियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। वहीं रोजगार दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को VB G-RAM-G के मुख्य उद्देश्य की जानकारी दी गई तथा यह समझाया गया कि यह योजना भविष्य में किस प्रकार रोजगार के अवसर सृजित करने, ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ श्रीमती प्रेमलता पद्माकर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। इन योजनाओं के माध्यम से जहां एक ओर ग्रामीणों को पक्के आवास की सुविधा मिल रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और निरंतर प्रयास कर रहा है कि प्रत्येक पात्र परिवार को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके | कार्यक्रम में जिला पंचायत के अधिकारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के कर्मचारी, पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमुदाय ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं रोजगार गारंटी योजना के तहत हो रहे कार्यों की सराहना की और इनके सफल क्रियान्वयन हेतु अपना सहयोग व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा किया गया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया गया, जिससे कार्यक्रम और भी उत्साहपूर्ण बन गया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…