• February 7, 2026

उपसंचालक कृषि द्वारा सेवा सहकारी समिति बुंदेला एवं गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण, भौतिक सत्यापन कर अभिलेखों की जांच, पारदर्शिता व गुणवत्ता पर दिया गया जोर

उपसंचालक कृषि द्वारा सेवा सहकारी समिति बुंदेला एवं गिरदावरी कार्यों का निरीक्षण, भौतिक सत्यापन कर अभिलेखों की जांच, पारदर्शिता व गुणवत्ता पर दिया गया जोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। कृषि विभाग द्वारा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज 07 फरवरी 2026 को उपसंचालक कृषि श्री मोरध्वज डड़सेना द्वारा जनपद नवागढ़ अंतर्गत सेवा सहकारी समिति बुंदेला का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि ने समिति में संधारित अभिलेखों, भंडारण व्यवस्था, किसानों को प्रदत्त सेवाओं तथा विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुपालन की गहन समीक्षा की। उन्होंने समिति के माध्यम से किसानों को समय पर बीज, खाद एवं अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आगामी कृषि मौसम में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके पश्चात उपसंचालक कृषि द्वारा ग्राम सेमरिया (नवागढ़) में गिरदावरी एवं डीसीएस सर्वे कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फसल क्षेत्र, बोनी की स्थिति, फसल प्रकार एवं गिरदावरी प्रविष्टियों की मैदानी जांच की गई तथा अभिलेखों से मिलान कर सत्यापन किया गया। उन्होंने गिरदावरी कार्य को पूरी गंभीरता, सटीकता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को फसल बीमा, समर्थन मूल्य एवं अन्य योजनाओं का लाभ सही रूप में मिल सके। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक कृषि श्री देशराज यादव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नांदघाट एवं DCS सर्वेयर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक जानकारी प्रदान की तथा उपसंचालक कृषि के मार्गदर्शन में कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

उपसंचालक कृषि श्री डड़सेना ने अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देशित किया कि सभी कृषि संबंधित कार्य पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं किसान हित को सर्वोपरि रखते हुए संपादित किए जाएं। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन से विभागीय योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार होता है तथा किसानों का विश्वास भी सुदृढ़ होता है।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…