• February 8, 2026

खुर्सीडीह व खुरसुल में आयोजित देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता में पहुंचे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कहा– जस झांकी प्रतियोगिता हमारी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच

खुर्सीडीह व खुरसुल में आयोजित देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता में पहुंचे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कहा– जस झांकी प्रतियोगिता हमारी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुर्सीडीह व खुरसुल में दो दिवसीय देवी जस गायन एवं झांकी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना की।इस अवसर पर अंचल के ख्याति प्राप्त मंडलियों ने अपनी अनुपम प्रस्तुति प्रदान किया। महिषासुर वध शुभ निशुंभ वध द्रोपिति चीरहरण कथा प्रसंग की अनुपम प्रस्तुति प्रदान किया।

अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आज मैं देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता के अवसर पर उपस्थित होने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। यह प्रतियोगिता हमारी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ हम अपनी देवी की महिमा का गायन करते हैं और उनकी झांकी के माध्यम से उनकी कथाओं को प्रदर्शित करते हैं। जस झांकी के माध्यम से अलग-अलग मंडलियां देवी की महिमा का यशगान करते हैं, जिसे आप हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात कर अज्ञानता, अंधकार नशा रूपी महिषासुर का वध करने की कोशिश होनी चाहिए। अपने जीवन सदाचार, सद्गुण को समाहित कर नेक कार्य करें, एक-दूसरे का सुख-दुख में साथ दें, जीवन को स्वालंबी बनाये।

आगे श्री चंद्राकर ने कहा आज समाज में व्याप्त नशा रूपी महिषासुर की वध करने की आवश्यकता है आज चारों तरफ नशा रूपी जहर का बोल बाला है लोग नशा रूपी जहर में पड़ कर अपने जीवन को बर्बाद कर रहा है इस नशा रूपी जहर से उबरने की आवश्यकता है वहीं घर , व समाज में सुख समृद्धि और शांति है जहां नशा का वाश नहीं है आप सब से निवेदन करता हूं कि अपने अपने जीवन में नशा का त्याग करे और खुशहाली की जीवन जिए।
मातारानी से मैं यही कामना करता हूं आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो और प्राणियों में सत् भावना हो विश्वास हो और जगत का कल्याण हो। आप सभी ने अपने ग्राम के कार्यक्रम में स्थान दिया, इसके लिए आपका हृदय से आभार।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग जिला पंचायत सभापति सुश्री प्रिया साहू सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव सरपंच गायत्री साहू सागर दुबे, किशोर पटेल, टिकेश्वर यादव, थावेंद्र यादव, मनोज सिन्हा शैलेन्द्र साहू गजेंद्र साहू दीपक साहू देवशरण साहू बीरेंद्र कुमार दुबे ओंकार साहू जनक लाल साहू परशु राम साहू उदयराम साहू बिसनाथ साहू लोकनाथ साहू पंचराम साहू बलदाऊ राम साहू देवशरण साहू गणपत जांगड़े गायत्री साहू नेहा साहू कुसुम ठाकुर तीरथ ठाकुर गजरा जांगड़े। सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…