• February 8, 2026

शाकंभरी महोत्सव पर दुर्ग पटेल समाज को मिली नई सौगात —बघेल,वोरा ने किया भवन लोकार्पण

शाकंभरी महोत्सव पर दुर्ग पटेल समाज को मिली नई सौगात —बघेल,वोरा ने किया भवन लोकार्पण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। गया नगर स्थित पटेल धर्मशाला में माँ शाकंभरी देवी के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने की। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में सभी समाजों के लिए सामुदायिक भवनों की स्वीकृति प्रदान कर उनका निर्माण कराया गया, ताकि सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुदृढ़ आधार मिल सके और विभिन्न समुदायों को संगठित रूप से कार्य करने के लिए उपयुक्त मंच उपलब्ध हो।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अरुण वोरा ने कहा कि इस भवन के निर्माण की आधारशिला रखने में अविभाजित मध्य प्रदेश के तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय श्री मोतीलाल वोरा जी एवं पूर्व मंत्री श्री जालमसिंह पटेल जी का उल्लेखनीय योगदान रहा है।उन्होंने आवश्यक राशि स्वीकृत कर आधारशिला रखी तथा भवन का निर्माण करवाया। जिसके पश्चात भूपेश बघेल जी ने भी मुख्यमंत्री रहते हुए स्वीकृति प्रदान की, जिसका लोकार्पण आज हम सबकी सामूहिक उपस्थिति में किया जा रहा है। वोरा ने इस पावन आयोजन हेतु दुर्ग कोसरिया मरार (पटेल) समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह भवन समाज की एकता, सहयोग और प्रगति का प्रतीक बनकर भविष्य में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र सिद्ध होगा।


Related News

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

दुर्ग कांग्रेस ने 9 अगस्त क्रांति दिवस पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के द्वारा मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज…
भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत और तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का संकल्प

भाजपा मरोदा-पुरैना एवं उतई मंडल की बैठक में लिया गया आत्मनिर्भर भारत…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। मरोदा नेवई, वार्ड-34 स्थित प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर में भारतीय जनता…
जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…