• February 9, 2026

सायबर सेल एवं थाना परपोडी पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, आबकारी एक्ट के एक प्रकरण में एक आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला/प्लेन एवं अंग्रेजी शराब जब्त

सायबर सेल एवं थाना परपोडी पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई, आबकारी एक्ट के एक प्रकरण में एक आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला/प्लेन एवं अंग्रेजी शराब जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।

*इसी क्रम में आज 09 फरवरी 2026 को* थाना परपोडी पुलिस स्टाफ जरिये मुखबिर से सूचना के अधार पर वार्ड नं. 02 परपोडी निवासी रोहित मरकाम के घर बाडी पहुंचकर आरोपी के पास से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखा शराब के साथ पकड़ा गया।

*जिसमें थाना परपोडी में* 01 प्रकरण में 01 आरोपी रोहित मरकाम पिता विश्राम मरकाम उम्र 58 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 02 परपोडी थाना परपोडी जिला बेमेतरा के कब्जे से 30 पौवा देशी मसाला/प्लेन एवं अंग्रेजी शराब (5,400ml) किमती 2,840/- रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, आरक्षक पीयुष सिंह, शिव यादव, रमेश चंद्रवंशी, सायबर सेल से नुरेश वर्मा, संतोष धीवर, रेखन साहू, जयकिशन साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

400 वर्षों से अधिक पुराना नर्मदेश्वर शिव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र, शिवरात्रि पर जुटी भक्तों की भीड़

400 वर्षों से अधिक पुराना नर्मदेश्वर शिव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   परपोड़ा गांव की प्रसिद्धि की कहानी दिनों दिन बढ़ रही, 400 वर्षों से…
जिला पंचायत सीईओ ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, समय सीमा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । प्रेमलता पद्माकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा ने बेमेतरा जिले…
सीईओ जिला पंचायत ने किया एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण, महिलाओं की आय बढ़ाने पर दिया जोर

सीईओ जिला पंचायत ने किया एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण, महिलाओं की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों को…