• February 9, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला रूआबांधा भिलाई में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला रूआबांधा भिलाई में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला रूआबांधा भिलाई में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरुस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस अवसर पर ज्ञानदयनी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रदान की, जिसने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर ने मोर बालवाड़ी का फीटा काटकर लोकार्पण किया और संस्था के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा, “बच्चे कच्चे मिट्टी के समान होते हैं, उन्हें जिस सांचे में डालोगे, उसी के समान बन जाते हैं। अपने बच्चों को अच्छा संस्कार प्रदान करें और उन्हें अच्छी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें। शिक्षा वो शेरनी का दूध है, जो जीवन में जो बनाना चाहते हो, वो सब कुछ देगा।”

उन्होंने आगे कहा, “शिक्षा ही वह आधार है, जिस पर एक मजबूत और सशक्त समाज का निर्माण होता है। हमें अपने बच्चों को न केवल अच्छी शिक्षा प्रदान करनी चाहिए, बल्कि उन्हें अच्छे संस्कार भी देने चाहिए, ताकि वे समाज के लिए एक उपयोगी और जिम्मेदार नागरिक बन सकें।”

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा साहू, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, शाला विकास समिति अध्यक्ष हरिश पटेल, रिसाली निगम महापौर शशि सिन्हा, पार्षद शीला नारखडे, सरिका साहू, ममता यादव, महामंत्री दशरथ साहू, करुणा यादव, प्रेमचंद साहू, प्रधानपाठक ज्ञानेश्वरी मिश्रा, सहायक शिक्षक रेणु गोस्वामी, संध्या पाठक, टिकेंद्र प्रीति तिवारी, गीता साहू, रेणुका चंद्राकर, नागेन्द्र मरावी, दीपक विश्वकर्मा, प्रीति चंद्रा, कविता, निधि दुर्गा अधिकारी सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं पालक गण उपस्थित रहे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…