• February 9, 2026

महापौर अलका बाघमार ने फ्लावर शो की लिए प्रभारी काशीराम कोसरे व अधिकारियों संग किया तैयारियों का निरीक्षण

महापौर अलका बाघमार ने फ्लावर शो की लिए प्रभारी काशीराम कोसरे व अधिकारियों संग किया तैयारियों का निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आगामी 14 फरवरी को राजेंद्र पार्क में भव्य फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेंद्र पार्क रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित रहेगा, जहां बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी एवं नागरिकों के पहुंचने की संभावना है। फ्लावर शो की तैयारियों को लेकर आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे, एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, नीलेश अग्रवाल, खालिक रिजवी एवं उद्यान प्रभारी अनिल सिंह के साथ राजेंद्र पार्क का निरीक्षण किया।

नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर फ्लावर शो कार्यक्रम हेतु कार्यपालन अभियंता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर पर्यावरण विभाग प्रभारी काशीराम कोसरे द्वारा जानकारी दी गई कि फ्लावर शो में पारिवारिक वातावरण के अनुरूप मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें भाग लेने हेतु प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग स्टॉल भी बनाए जाएंगे।

फ्लावर शो में भाग लेने के लिए दिनांक 3 फरवरी से पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक प्रतिभागी प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक राजेंद्र पार्क पहुंचकर पंजीयन करा सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान महापौर एवं पर्यावरण प्रभारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजेंद्र पार्क में रंग-रोहन, झूलों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। साथ ही दादा-दादी नाना-नानी पार्क से राजेंद्र पार्क तक आवागमन सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

फ्लावर शो के अंतर्गत निःशुल्क 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वन विभाग एवं संजीवनी संस्था को आमंत्रित करने हेतु पत्राचार किया जाएगा, जिससे कार्यक्रम और अधिक आकर्षक एवं उपयोगी बन सके।


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…