• February 10, 2026

बिना अनुमति अवैध कॉलोनी का निर्माण, 43 से अधिक लोगों को किया गया भूमि विक्रय, छालीवुड अभिनेता और कालोनाइजर मनोज राजपूत पर प्रकरण दर्ज

बिना अनुमति अवैध कॉलोनी का निर्माण, 43 से अधिक लोगों को किया गया भूमि विक्रय, छालीवुड अभिनेता और कालोनाइजर मनोज राजपूत पर प्रकरण दर्ज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग।भवन अधिकारी नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा मनोज राजपूत पिता श्री जवाहर सिंह राजपूत निवासी नेहरू नगर भिलाई के विरुद्ध ग्राम सिकोला प.ह.नं. 17 तहसील व जिला दुर्ग स्थित कृषि भूमि खसरा नं. 15/9, 15/32, 1/95 व 7/4 का छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 172 के अनुसार बिना व्यपवर्तन कराये , निगम दुर्ग से कालोनी विकास कराने हेतू अनुमति लिये बगैर तथा नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग से भूमि विकास की मंजूरी लिये बिना तथा ले आउट अनुमोदित कराये बगैर, आर्थिक रूप से कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के लिए भूमि छोड़े बिना उपरोक्त खसरा नम्बर की भूमियो पर अभियुक्त द्वारा अवैध प्लाटिंग करते हुए भूमि को अवैध कालोनी निर्माण करने हेतू छोटे- छोटे टुकड़ो में बांटकर दिनांक 27.09.2023 से दिनांक 21.05.2025 तक 43 से अधिक लोगों को विक्रय कर दिया गया। अभियुक्त के द्वारा उपरोक्त खतरा नम्बर की भूमि पर मनमाने तरीके से बिना अनुमति के सड़क, नाली एवं भवन बनाकर अवैध कालोनी का निर्माण किया गया हैं। अभियुक द्वारा उपरोक्त खसरा नं. की भूमि पर अबैध (प्लाटिंग के संबंध में तहसीलदार दुर्ग द्वारा आयुक्त नगर निगम दुर्ग को पत्र दिनांक 01.12.2025 के माध्यम से जानकारी दिया गया। संज्ञान में आते ही आयुक्त नगर निगम द्वारा ग्राम सिकोला के राजस्व निरीक्षक, पटवारी, निगम के सब इंजिनियत की टीम द्वारा मौका स्थल जांच कर पंचनामा बनाकर श्री मान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दुर्ग के न्यायालय में परिवाद अंतर्गत धारा 396 सहपठित जुर्म धारा 292 (ग) छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत पंजीबद्ध क्रिमनल प्रकरण क्रमांक 580/ 2026 किया गया। प्रथम द्रण्य्या में उक्त अपराध सही पाया गया जिस पर अगली सुनवाई 10.03.2026 को नियत किया गया नगर निगम दुर्ग तरफ से श्री जय प्रकाश साहू अधिवक्ता द्वारा पैरवी किया गया।


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…