• February 10, 2026

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत टेमरी एवं अमोरा ग्राम में स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत टेमरी एवं अमोरा ग्राम में स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत राज्य सलाहकार श्री रूपेश राठौर एवं श्रीमती अभिलाषा आनंद द्वारा विकासखंड नवागढ़ के गोद ग्राम टेमरी, जिला बेमेतरा में स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम में निर्मित सेग्रीगेशन शेड, कचरा संग्रहण व्यवस्था तथा सामुदायिक शौचालय का अवलोकन कर उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान ग्राम में संचालित स्वच्छता गतिविधियों के संबंध में सरपंच, सचिव एवं स्वच्छता दीदियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे के पृथक्करण एवं स्वच्छता व्यवस्था के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी लेकर उनके त्वरित समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही, घर-घर कचरा संग्रहण कार्य को और अधिक प्रभावी एवं नियमित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

राज्य सलाहकारों द्वारा स्वच्छता से जुड़े जमीनी कार्यों में संलग्न स्वच्छता दीदियों को प्रोत्साहित करते हुए स्वच्छता को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर सतत निगरानी एवं सामुदायिक सहभागिता से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

इसके पश्चात ग्राम अमोरा में स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, छंटाई एवं निस्तारण की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए यूनिट के संचालन को और सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए गए।

इस निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना, कचरा प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी बनाना तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना रहा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

रंगों से महका राजेन्द्र पार्क: निगम के आठवें भव्य फ्लावर शो में उमड़ी भीड़, फूलों की खुशबू में डूबा राजेन्द्र पार्क: रंगोली, संस्कृति और संगीत का अनोखा संगम

रंगों से महका राजेन्द्र पार्क: निगम के आठवें भव्य फ्लावर शो में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित आठवां फ्लावर शो शनिवार को बड़ी धूमधाम…
15 फरवरी महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों का जायजा, महापौर व आयुक्त ने किया शिवनाथ तट का निरीक्षण

15 फरवरी महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों का जायजा, महापौर व आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम।महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मेला कार्यक्रम…
नागरिक सहकारी बैंक दुर्ग चुनाव में रूंगटा पैनल की ऐतिहासिक जीत, अरुण वोरा ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

नागरिक सहकारी बैंक दुर्ग चुनाव में रूंगटा पैनल की ऐतिहासिक जीत, अरुण…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नागरिक सहकारी बैंक, दुर्ग के संचालक मंडल के चुनाव में आज रूंगटा…