• February 10, 2026

सहयोग केन्द्र में 225 विषयों से जुड़े 142 आवेदन प्राप्त, कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

सहयोग केन्द्र में 225 विषयों से जुड़े 142 आवेदन प्राप्त, कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केन्द्र में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए। इस दौरान उन्होंने कई आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

आज सहयोग केन्द्र में कुल 225 विषयों से संबंधित 142 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर लगभग 400 कार्यकर्ता सहयोग केन्द्र पहुंचे और अपनी समस्याओं व सुझावों से अवगत कराया।

सहयोग केन्द्र में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जी. वेंकटेश्वर, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री श्री प्रीतेश गांधी एवं सहयोग केन्द्र प्रभारी श्री सच्चिदानंद उपासने की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कैबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान पार्टी की प्राथमिकता है और सहयोग केन्द्र इसी उद्देश्य से प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…