• February 11, 2026

अभिषेक टंडन बने उत्कल जागरण फाउन्डेशन के जिला अध्यक्ष, कहा – समाज के सभी वर्ग का एक मंच में आना जरुरी

अभिषेक टंडन बने उत्कल जागरण फाउन्डेशन के जिला अध्यक्ष, कहा – समाज के सभी वर्ग का एक मंच में आना जरुरी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त संगठन उत्कल जागरण फाउन्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल मोहन्ती ने दुर्ग जिले में उत्कल समाज की सदस्यता बढ़ाने की जिम्मेदारी युवा नेता अभिषेक टंडन को सौंपी है और उन्हें संगठन का दुर्ग जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है । श्री टंडन समाज को संयोजित कर उत्कल समाज के सभी वर्गो को एकजुट कर एक मंच पर लाने का काम सक्रियता से करेंगे।
श्री टंडन भारतीय जनता पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए है और भाजपा संगठन में कई पदों की जिम्मेदारी भी निभा चुके है स्वभाव से सरल व व्यवहारिक होने के कारण श्री टंडन समाज के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ जनमानस में भी लोकप्रिय हैं। श्री टंडन ने कहा है कि उत्कल समाज के सभी वर्गो को एक मंच के नीचे आना बेहद आवश्यक है एकजुटता से ही समाज के विकास की दिशा तय हो सकती है उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विशाल मोहन्ती पूरे राज्य में उत्कल समाज के सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लाने के उददेश्य से काम कर रहे है। इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। उत्कल समाज के सभी वर्गो में भारी उत्साह का वातावरण है। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले में उत्कल समाज के सभी वर्ग को एक साथ एक मंच पर लाने के अभियान में वे कोई कसर बाकी नहीं रखेगे उन्होंने जिला अध्यक्ष बनाने पर प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री टंडन को अध्यक्ष बनाने पर उत्कल समाज के युवा वर्ग पुरुष व महिलाएं बेहद उत्साहित है इसके लिए श्री टंडन को बधाई देने का दौर जारी है।


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…