- February 11, 2026
एकात्म मानव के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा जनों ने किया उन्हें नमन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्वप्न को हम सबको मिलकर पूर्ण करना है – सुरेंद्र कौशिक
प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक महान संगठन करता एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 58 वी पूण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में दुर्ग बस स्टैंड के सामने हाउसिंग बोर्ड परिसर में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपाइयों ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया और संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर मीशा बंदी राम पाटणकर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसुख भटड, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, सभापति श्याम शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल उपस्थित रहे | समर्पण दिवस कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गीत के सामूहिक वाचन के पश्चात संपन्न हुआ |
इस अवसर पर मीशा बंदी राम पाटणकर ने इस अवसर पर कहा कि सन 1950 में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया और देश में एक वैकल्पिक राजनीतिक मंच के सृजन के लिए श्री गोलवलकर जी से आदर्शवादी और देशभक्त नौजवानों को उपलब्ध कराने के लिए सहायता मांगी। दीनदयाल जी में संगठन का अद्वितीय और अद्भुत कौशल था। समय बीतने के साथ भारतीय जनसंघ की विकास यात्रा में वह ऐतिहासिक दिन भी आया जब सन 1968 में विनम्रता की मूर्ति इस महान नेता को दल के अध्यक्ष के पद पर प्रतिष्ठित किया गया। अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन और जनसंघ के देशभक्ति का सन्देश लेकर दीनदयाल जी ने दक्षिण भारत का भ्रमण किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अनेकता में एकता और विभिन्न रूपों में एकता की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृति की सोच रही है।एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं उच्च कोटि के चिंतक, विचारक थे उनकी पुण्यतिथि पर आज उन्हें नमन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं |
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सन 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे। एक गम्भीर दार्शनिक एवं गहन चिंतक होने के साथ-साथ वह एक ऐसे समर्पित संगठनकर्ता और नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किये। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही वह इसके वैचारिक मार्गदर्शक और नैतिक प्रेरणा-स्रोत रहे हैं। उनका राजनीतिक दर्शन मानव मात्र की आवश्यकताओं के अनुरूप और हमारे प्राकृतिक आवास के अनुकूल राजनीतिक कार्यप्रणाली एवं शासकीय कौशल का मार्ग प्रशस्त करने वाला एक चहुंमुखी वैकल्पिक जीवन दर्शन है। ”अनेकता में एकता और विभिन्न रूपों में एकता की अभिव्यक्ति भारतीय संस्कृती की सोच रही है””।
आज उनके पुण्यतिथि के अवसर पर संपूर्ण दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें नमन करता हूं और कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि उनके मार्ग पर चलकर समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान को लेकर कार्य करते रहें और उनके सपनों को पूर्ण करने में अपना सहयोग प्रदान करें |
वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसुख भट्ठड़ ने कहां की एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान संगठनकर्ता, दीनदयाल उपाध्याय जी का “अंत्योदय” का मंत्र आज भी हमें यह स्मरण कराता है कि जब तक पंक्ति के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति सशक्त नहीं होगा, तब तक राष्ट्र सशक्त नहीं हो सकता। उनके आदर्श और सिद्धांत भारतीय जनता पार्टी को “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प के साथ निरंतर जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे हम सभी के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ |
आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक शैलेंद्र शैंडे ने किया एवं आभार जिला कार्यालय सह मंत्री एवं कार्यक्रम के सह संयोजक राहुल पंडित ने किया |
आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अशोक राठी, राजीव पांडेय, मंत्री शैलेंद्र शैंडे, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री आसिफ अली सैयद, सहकार्यालय मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता नितेश साहू, अरुण सिंह, रितेश शर्मा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सहसंयोजक अविनाश राजपूत, आईटी सेल सह संयोजक उमेश गिरी गोस्वामी मंडल भाजपा अध्यक्ष बंटी चौहान कौशल साहू महेंद्र लोढ़ा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, जिला भाजपा सूचना प्रभारी संजय शुक्ला सह सूचना प्रभारी प्रीति राजपूत राजेश राजपूत, मंडल भाजपा महामंत्री राहुल सोनकर अनिल यादव, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अनिकेत यादव वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति चंद्राकर दिनेश देवांगन लुकेश बघेल डॉ सुनील साहू गणेश निर्मलकर दीपक चोपड़ा रोमनाथ साहू पार्षद देवनारायण चंद्राकर ललिता ठाकुर मनोज सोनी गोविंद देवांगन डॉ भारती साहू श्रद्धा सोनी ममता जैन विवेक कुलश्रेष्ठ महेंद्र चोपड़ा मनीष भंडारी अनिल शुक्ला आसपुरन चौधरी कमल सोनी कमल तिवारी भास्कर तिवारी विवेक जैन अजीत सिंह परिहार सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |




