• February 12, 2026

परीक्षा अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध

परीक्षा अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के निर्देशानुसार हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से 12:15 बजे तक जिले के 77 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय एवं महाविद्यालयीन परीक्षाएं मार्च-अप्रैल 2026 में प्रस्तावित हैं।

परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा 12 फरवरी से 31 मई 2026 तक बेमेतरा जिला सीमा क्षेत्र में तीव्र संगीत, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग, अनावश्यक कोलाहल एवं मोटरयान के विद्युत हार्न के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर रोक रहेगी, जबकि रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

विशेष परिस्थितियों में संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी की अनुमति से धीमी आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग किया जा सकेगा। आदेश जारी होते ही प्रभावशील होगा तथा इसकी सूचना सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित एवं प्रकाशित की जाएगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…
अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

अंतर्जातीय विवाह योजना में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई, सहायक ग्रेड-02 निलंबित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने…