• February 12, 2026

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालको पर बेमेतरा पुलिस की कार्यवाही, 8,900 रूपये समन शुल्क वसूला

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालको पर बेमेतरा पुलिस की कार्यवाही, 8,900 रूपये समन शुल्क वसूला

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

*इस अभियान के अंतर्गत* भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

*इसी क्रम में 09 फरवरी 2026 को* यातायात बेमेतरा 23 चालान में 23 वाहन चालक, कुल 23 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 23 प्रकरण में 8,900/- रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।

*यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि* वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमारतिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

कृषि संवर्गीय विभागों की समीक्षा बैठक: खरीफ तैयारी, खाद-बीज उपलब्धता एवं योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर महोदया ने दिए निर्देश

कृषि संवर्गीय विभागों की समीक्षा बैठक: खरीफ तैयारी, खाद-बीज उपलब्धता एवं योजनाओं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कलेक्टर  प्रतिष्ठा ममगाई की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि संवर्गीय…
ग्रीष्मकालीन धान पर सख्ती: जल संकट के मद्देनज़र बेमेतरा को जल अभाव क्षेत्र घोषित, 20 ट्रांसफॉर्मर से बिजली बाधित, 45 पंप जब्त

ग्रीष्मकालीन धान पर सख्ती: जल संकट के मद्देनज़र बेमेतरा को जल अभाव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में इस वर्ष मात्र 552 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है,…
किसानों के अधिकारों की रक्षा हेतु कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में जोरदार प्रदर्शन, धरना के बाद सौंपा गया ज्ञापन

किसानों के अधिकारों की रक्षा हेतु कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में जोरदार प्रदर्शन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। खरसिया–नया रायपुर–परमलकसा एवं खारुन–रायपुर–परसदा रेल परियोजनाओं के अंतर्गत हो रहे भूमि अधिग्रहण…