• February 13, 2026

राजेंद्र पार्क महक उठेगा रंग-बिरंगे फूलों से ,कल 14 फरवरी को होगा भव्य फ्लावर शो

राजेंद्र पार्क महक उठेगा रंग-बिरंगे फूलों से ,कल 14 फरवरी को होगा भव्य फ्लावर शो

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्न। नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित भव्य फ्लावर शो को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के प्रमुख उद्यान राजेंद्र पार्क को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगे फूलों, साज-सज्जा एवं विशेष सजावटी पौधों से पूरा पार्क सजकर तैयार हो रहा है, जहां कल भव्य फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे सहित अधिकारियों और कर्मचारीयो के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने विशेष रूप से साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं आगंतुकों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कहा कि फ्लावर शो नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा, इसलिए आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

नगर निगम का अमला पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटा हुआ है। अनुमान है कि बड़ी संख्या में नागरिक फ्लावर शो का आनंद लेने पहुंचेंगे।

आयोजित होने वाले भव्य फ्लावर शो को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शहर क्षेत्र के अंतिम छोर से भी इच्छुक व्यक्ति अपना पंजीयन करवा रहे हैं। घर-आंगन में उगाए गए आकर्षक फूलों एवं सजावटी पौधों को प्रदर्शित करने के लिए नागरिक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

फ्लावर शो का आयोजन शहर के प्रमुख उद्यान राजेंद्र पार्क में किया जाएगा, जहां विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। आयोजन को लेकर निगम प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि यह फ्लावर शो केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने एवं अपने घरों में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

पर्यावरण प्रभारी काशीराम कोसरे ने कहा कि फ्लावर शो के माध्यम से नागरिकों को प्रकृति से जोड़ने एवं स्वच्छ एवं हरित दुर्ग के निर्माण का संकल्प साकार करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा, जिससे लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…