• February 13, 2026

जन आंदोलनों में कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी, कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष धीरज बाकलीवाल

जन आंदोलनों में कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी, कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। शहर में विभिन्न जनसंगठनों द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शनों और हड़तालों में दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने सहभागिता दर्ज कराते हुए मजदूरों, किसानों एवं कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण आंदोलन नागरिकों का अधिकार है और जनसमस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से होना चाहिए।

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने फसल का उचित मूल्य, बीमा भुगतान, सिंचाई सुविधा और कर्ज राहत जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की मजबूती प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक है और किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस पहल होनी चाहिए।

सेंट्रल ज़ोन इंश्योरेंस एम्प्लॉइज़ एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित धरना में उन्होंने कर्मचारियों के साथ एकजुटता व्यक्त की और सेवा शर्तों व अधिकारों की सुरक्षा पर बल दिया। मेडिकल रिप्रेज़ेंटेटिव्स यूनियन के प्रदर्शन में भी उन्होंने भाग लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

ट्रेड यूनियन की हड़ताल के दौरान श्री बाकलीवाल ने बढ़ती महंगाई, अस्थायी रोजगार व्यवस्था और श्रम कानूनों से जुड़े मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि श्रमिक वर्ग की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने अंत में कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूर, किसान और कर्मचारी वर्ग से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से उठाती रही है और आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से उनके साथ खड़ी रहेगी।


Related News

सिग्नल चौक में जिला युवा कांग्रेस बेमेतरा ने किया गौ माता की सुरक्षा, किसानों की फसल नुकसान का उचित मुआवजा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन

सिग्नल चौक में जिला युवा कांग्रेस बेमेतरा ने किया गौ माता की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नगर बेमेतरा के सिग्नल चौक में जिला युवा कांग्रेस बेमेतरा द्वारा गौ माता की…
जिला अस्पताल पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्घटना में घायलों से मुलाकात कर उपचार व्यवस्था की जानकारी लिए

जिला अस्पताल पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्घटना में घायलों से मुलाकात कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। रविवार देर रात बारात से वापस लौटते समय हुई बस दुर्घटना…
एआई वीडियो से गुस्साए कांग्रेसी, मामला तूल पकड़ते ही दो इंस्टाग्राम आईडी बैन, जल्द गिरफातरी नही तो होगा उग्र आंदोलन, इधर राज्य महिला आयोग ने एसपी दुर्ग को जारी किया नोटिस, 7 दिन में कार्यवाही का मांगा विस्तृत ब्यौरा

एआई वीडियो से गुस्साए कांग्रेसी, मामला तूल पकड़ते ही दो इंस्टाग्राम आईडी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज…