• February 14, 2026

नगपुरा में आयोजित विकासखंड स्तरीय मितानिन स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन जनसवांद कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

नगपुरा में आयोजित विकासखंड स्तरीय मितानिन स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन जनसवांद कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगपुरा में आयोजित विकासखंड स्तरीय मितानिन स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन जनसवांद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया साहू, जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी सुखदेव देवांगन, C.B.S. बंजारे मितानिन नोडल अधिकारी, B.M.O. देवेन्द्र बेलचंदन, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर यादव, उपाध्यक्ष करण सेन, जिला मंत्री गिरेश साहू, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महामंत्री पुराण देशमुख,नगपुरा सरपंच सरोज रिगरी, निकुम सरपंच भागवत पटेल, विनायकपुर सरपंच योगेन्द्र दिल्लीवार, बेलोदी सरपंच ललिता, तिरगा सरपंच घसिया राम देशमुख, कातरो सरपंच जीतेन्द्र सोनी,दमोदा सरपंच गायत्री साहू, चिरपोटी सरपंच पूजा चन्द्राकर, अंजोरा सरपंच प्रेवीन, गनियारी सरपंच संतोषी साहू, सरपंच रस्मड़ा, मोतिम निषाद खपरी सरपंच अनुसूईया साहू, पिपरछेड़ी सरपंच ललिता निषाद, व बड़ी संख्या में मितानिन बहनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ ज्ञान दायिनी मां सरस्वती के तैल चित्र माल्यारोपण रोपण पूजा अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ शिविर में स्वास्थ चैकअप कराया और लोगों को स्वास्थ चैक कराने प्रेरित किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले मितानिन दीदियों को सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मितानिन बहनों की सेवा और समर्पण अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि मितानिन स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी हैं और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आगे श्री चंद्राकर ने कहा कि मितानिन सरकारी कर्मचारी नहीं होते हुए भी निस्वार्थ भाव से कार्य करती हैं और केवल प्रोत्साहन राशि पर सेवाएं देती हैं। उन्होंने बस्तर बीजापुर और जशपुर क्षेत्र के उदाहरण देते हुए बताया कि कठिन परिस्थितियों, बाढ़ और दुर्गम क्षेत्रों में भी मितानिनों ने पहुंचकर सुरक्षित प्रसव और स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की हैं।

उन्होंने आगे कहा, “मितानिन बहनें ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं की सबसे सशक्त और भरोसेमंद कड़ी हैं। शासन की स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा रही मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य की धुरी हैं। सरकार आपके हर प्रयास के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। आप सभी को महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।”

जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा, “मितानिन बहनों की सेवा और समर्पण को मैं सलाम करती हूँ। वे हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान देती हैं और हमें उनके कार्यों को पहचानने और सम्मानित करने की आवश्यकता है। मैं इस अवसर पर सभी मितानिन बहनों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देती हूँ और उन्हें सम्मानित करने का अवसर प्राप्त करने के लिए आभारी हूँ।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…