• February 15, 2026

भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ एवं व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में व्यापारी संवाद का आयोजन 

भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ एवं व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में व्यापारी संवाद का आयोजन 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

भारतीय जनता पार्टी जिला–दुर्ग के आर्थिक प्रकोष्ठ एवं व्यापार प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में 13 फरवरी 2026 को जलाराम वाटिका, पुलगांव रोड, दुर्ग में आयोजित “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” उत्साह, गरिमा एवं प्रभावी सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी बंधुओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

यह कार्यक्रम आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर जी के कुशल नेतृत्व, एवं सक्रिय पहल में आयोजित हुआ। अपने प्रेरक उद्बोधन में शिव चंद्राकर जी ने कहा कि व्यापारी वर्ग केवल अर्थव्यवस्था का आधार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सशक्त धुरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार की नीतियाँ व्यापार को सरल, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके नेतृत्व में आयोजित यह संवाद कार्यक्रम व्यापारी वर्ग और शासन के बीच सशक्त समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने बजट को व्यापारी वर्ग एवं लघु उद्योगों के सशक्तिकरण का माध्यम बताते हुए कहा कि यह बजट आर्थिक राष्ट्रवाद और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निर्णायक कदम है।प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बजट समिति सदस्य नंदन जैन ने कहा कि सरकार का संकल्प स्पष्ट है—व्यापार को सरल, सुरक्षित और सशक्त बनाना। वहीं प्रदेश प्रवक्ता एवं बजट समिति सदस्य अमित चिमनानी ने बजट को विकास, निवेश और अधोसंरचना विस्तार का आधार बताया।
कार्यक्रम जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।मंच संचालन लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष
सीपी दुबे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्ग महापौर अलका बाघमार ,चेंबर ऑफ़ कॉमर्स प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स दुर्ग के अध्यक्ष अनूप गटागट, चैंबर ऑफ कॉमर्स दुर्ग महिला विंग की जिला महामंत्री नीतू श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष आराधना पांडे,
रूपलता साहू, अनिमा सिंह,दीना सोनी ,महेंद्र लोढ़ा , हेमंत गोयल ,राजेश गुप्ता , प्रशांत अग्रवाल , राहुल परिहार ,उदयशंकर त्रिपाठी , अशोक दिवेदी, अजीत सिंह परिहार , रामकुमार गुप्ता , रजनीकांत पांडेय , भूपेन्द्र यादव , की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने बजट संवाद को व्यापारी हित में सकारात्मक पहल बताते हुए सरकार के प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अनुप गटागट द्वारा करते हुए कहा गया कि इस प्रकार के संवाद से शासन और व्यापार जगत के बीच समन्वय और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा।


Related News

400 वर्षों से अधिक पुराना नर्मदेश्वर शिव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र, शिवरात्रि पर जुटी भक्तों की भीड़

400 वर्षों से अधिक पुराना नर्मदेश्वर शिव मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   परपोड़ा गांव की प्रसिद्धि की कहानी दिनों दिन बढ़ रही, 400 वर्षों से…
जिला पंचायत सीईओ ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जिला पंचायत सीईओ ने योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा, समय सीमा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । प्रेमलता पद्माकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा ने बेमेतरा जिले…
सीईओ जिला पंचायत ने किया एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण, महिलाओं की आय बढ़ाने पर दिया जोर

सीईओ जिला पंचायत ने किया एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर का निरीक्षण, महिलाओं की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों को…