• February 15, 2026

पटरीपार वार्ड 21 को मिली टर्फ क्रिकेट ग्राउंड की ऐतिहासिक सौगात,दुर्ग शहर का पहला टर्फ क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण

पटरीपार वार्ड 21 को मिली टर्फ क्रिकेट ग्राउंड की ऐतिहासिक सौगात,दुर्ग शहर का पहला टर्फ क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत पीपीपी मॉडल के तहत पटरीपार वार्ड क्रमांक 21 में दुर्ग शहर का पहला टर्फ क्रिकेट ग्राउंड आधुनिक टर्फ क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण कर क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात दी गई है। लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस टर्फ क्रिकेट ग्राउंड का लोकार्पण महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर,वार्ड पार्षद विद्यावती सिंह एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों के साथ किया।

यह दुर्ग शहर का पहला टर्फ क्रिकेट ग्राउंड है, जिसे दुर्ग के हनुमान नगर स्थित इनडोर स्टेडियम के सामने सद्भावना भवन के पास विकसित किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह मैदान बच्चों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा। लोकार्पण अवसर पर खिलाड़ियों ने प्रतीकात्मक रूप से क्रिकेट खेलकर मैदान का शुभारंभ किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।मैदान निर्माण के साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए लगभग 20 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक का निर्माण कार्य भी कराया गया है। सद्भावना भवन की बाउंड्री के चारों ओर नागरिकों के लिए सुगम आवागमन हेतु फुटपाथ का निर्माण किया गया है तथा स्ट्रीट नंबर 4 में भी पेवर ब्लॉक लगवाए गए हैं, जिससे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण एवं सुविधा दोनों बढ़ी हैं।इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चंद्राकर, अरुण सिंह,पार्षद मनीष कोठारी,गुलशन साहू,रंजीता पाटिल,सावित्री तमाहे,संजय अग्रवाल युवराज कुंजाम,मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में वार्ड क्षेत्र नागरिकगण मौजूद रहें।

लोकार्पण कार्यक्रम में बुजुर्ग, बच्चे, युवा एवं महिलाओं की भारी उपस्थिति रही। वार्डवासियों ने पटाखों की गूंज और मिठाई वितरण के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। स्थानीय पार्षद एवं नागरिकों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में खेल एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है, ताकि युवाओं को बेहतर मंच मिल सके और वे खेल के माध्यम से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाता है।

वार्ड पार्षद विद्यावती सिंह ने कहा कि यह टर्फ क्रिकेट ग्राउंड लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी, जो आज पूरी हुई है। इससे बच्चों और युवाओं को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…